साल की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्में धमाल मचा रही हैं। साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों और सितारों के आगे बॉलीवुड के बड़े स्टार्स का जादू भी फीका पड़ रहा है। ऐसे में कई बॉलीवुड सितारे हैं, जो साउथ में भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई 'आरआरआर' में आलिया भट्ट और अजय देवगन नजर आए थे, तो 'केजीएफ चैप्टर 2' में रवीना टंडन और संजय दत्त भी दिखाई दिए थे। हालांकि ऐसा पहले भी होता रहा है। हिंदी सिनेमा की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में सफल होने के बाद साउथ में अपनी किस्मत आजमायी लेकिन वह असफल साबित हुईं। आइए देखते हैं इन अभिनेत्रियों की लिस्ट...