शम्मी कपूर, गीता बाली
- फोटो : Social Media
शम्मी ने आगे बताया था कि, 'गीता ने मुझसे आई लव यू कहा था लेकिन शादी के लिए भी तुरंत मना कर दिया था। फिर चार महीने की तड़प, आंसू , विनती , अलगाव और हताशा के बाद एक दिन हम 23 अगस्त 1955 को जुहू होटल बॉम्बे में थे जब मैंने गीता को प्रपोज कर दिया और उन्होंने फौरन शादी के लिए हां कह दी। हमारी शादी में सिर्फ पुजारी थे जिन्होंने पूरे रीति रिवाज से हमारी शादी करवाई थी। हालांकि मांग भरने के लिए हमारे पास सिंदूर नहीं था, फिर गीता ने पर्स से अपनी लिपस्टिक निकाली और मैंने लिपस्टिक से ही गीता की मांग भर दी।