फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ ने शॉर्ट्स में साझा की तस्वीर तो दिशा पटानी ने कर दिया 'ब्रो जोन', यूजर्स बोले- भाई, बहुत बुरा हुआ....

Sun, 21 Feb 2021 08:35 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर श्रॉफ, दिशा पटानी - फोटो : Instagram
बॉलीवुड सितारे फिल्मों में काम करने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। इस लिस्ट में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी का नाम भी शामिल हैं। बॉलीवुड के क्यूट कपल कहे जाने वाले टाइगर और दिशा सोशल मीडिया के काफी सक्रिय यूजर्स हैं। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो जाती हैं। वहीं कई बार इनकी तस्वीरों में फैंस को इनके बीच का रोमांस भी देखने को मिल जाता है। हाल ही में टाइगर ने अपनी एक लेटेस्टे तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है जिस पर दिशा पटानी का कमेंट आया है। हालांकि उन्होंने टाइगर की इस तस्वीर पर कुछ ऐसा कमेंट कर दिया कि फैंस हैरान रह गए।
विज्ञापन

2 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : isntagram/tigerjackieshroff
फिल्मों में दमदार एक्शन और धमाकेदार डांस से फैंस को दीवाना बनाने वाले अभिनेता टाइगर ने हाल ही में गुलाबी शॉर्ट्स पहने हुए अपनी तस्वीर का कोलाज इंस्टाग्राम पर साझा किया। इस तस्वीर में टाइगर की फिट बॉडी तो नजर आ ही रही है साथ ही उनके ट्रॉपिकल प्रिंट्स वाले गुलाबी शॉर्ट्स भी फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए टाइगर ने कैप्शन में लिखा, 'क्यूट शॉर्ट्स ब्रो....'।



 
विज्ञापन

3 of 5
दिशा पटानी - फोटो : Social Media
अब टाइगर की इस तस्वीर पर फैंस के ढेर सारे कमेंट सामने आ रहे। हालांकि अभिनेत्री और टाइगर की रुमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पटानी के कमेंट ने फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है। दरअसल दिशा ने टाइगर की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए उन्हें ब्रो बुला दिया। दिशा ने कमेंट करते हुए लिखा, 'यो ब्रो, ये सच में क्यूट शॉर्ट्स है'।

4 of 5
disha patani, tiger shroff - फोटो : social media
अब दिशा के इतना कमेंट करते ही टाइगर की इस तस्वीर पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। दरअसल इंडस्ट्री में दिशा और टाइगर के अफेयर के चर्चे बहुत आम हैं। ऐसे में दिशा ने जब टाइगर को ब्रो बुलाया तो फैंस को टाइगर से सहानुभूति हो गई। सोशल मीडिया यूजर्स टाइगर को ब्रो जोन होने के लिए दिलासा देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ - फोटो : instagram/dishapatani, tigerjackieshroff
एक यूजर ने दिशा के कमेंट पर मजेदार जवाब देते हुए लिखा,'दिशा पटान ने भाई को 'ब्रो' बोला। एक ने लिखा, 'सैड लाइफ ब्रो'। कई अन्य यूजर्स भी इसी तरह कमेंट से टाइगर के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं और मजेदार कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि दिशा और टाइगर न्यू ईयर का स्वागत करने के लिए मालदीव में मौजूद थे। हालांकि उनकी साथ में तस्वीरें सामने नहीं आई थीं, लेकिन उन्हें मुंबई से जाते हुए एक साथ देखा गया था। दिशा और टाइगर भले ही खुद को सिर्फ अच्छा दोस्त बताते हों, लेकिन उनकी खूबसूरत तस्वीरें उनके प्यार के किस्से बयां करती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर बहुत जल्द फिल्म 'बाघी 4', 'हीरोपंती 2', 'गणपति' में नजर आएंगे। वहीं दिशा पटानी 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' और 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आने वाली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें