फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस डायरेक्टर के प्यार में जिंदगी भर कुंवारी रहीं नंदा, सगाई के बावजूद नहीं हो पाई थी शादी

Fri, 01 Mar 2019 07:40 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
manmohan desai, nanda - फोटो : file photo
मनमोहन देसाई कमर्शियल फिल्मों के दिग्गज डायरेक्टर माने जाते थे। उन्होंने एक से बढ़कर एक यादगार फिल्में दी हैं। 57 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले मनमोहन देसाई की आज पुण्यतिथि है। आगे की स्लाइड में देखिए उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से।
विज्ञापन

2 of 5
manmohan desai - फोटो : social media
मनमोहन देसाई की लव स्टोरी किसी ट्रैजेडी से कम नहीं है। वो एक्ट्रेस नंदा से बेइंतहा प्यार करते थे और नंदा भी उनसे प्यार करती थीं। नंदा के शर्मीले स्वभाव की वजह से मनमोहन उनसे अपने प्यार का इजहार करने में झिझकते रहे। कुछ समय बाद मनमोहन देसाई ने जीवनप्रभा देसाई से शादी कर ली। साल 1979 में जीवनप्रभा की मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
manmohan desai - फोटो : file photo
पत्नी के निधन के बाद मनमोहन देसाई अकेले हो गए। वहीं नंदा भी अपनी जिंदगी में अकेली थीं। इसके बाद मनमोहन ने उनसे प्यार का इजहार किया, नंदा ने हामी भर दी। 1992 में जब मनमोहन देसाई 55 साल के थे और नंदा 53 की थीं, दोनों ने सगाई कर ली। सगाई के दो साल बाद मनमोहन देसाई की अचानक मौत हो गई।

4 of 5
manmohan desai - फोटो : file photo
1 मार्च 1994 को मनमोहन देसाई के निधन की खबर ने पूरे बॉलीवुड को हिला दिया था। उनकी मौत घर की बालकनी से गिरने से हुई थी हालांकि खबरें तो ये भी थीं कि उन्होंने सुसाइड कर लिया था। मनमोहन देसाई की मौत का राज आज भी रहस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
manmohan desai, nanda - फोटो : file photo
मनमोहन देसाई की मौत के बाद नंदा पूरी तरह से टूट गईं और उन्होंने शादी नहीं करने का फैसला लिया और अकेले ही जिंदगी गुजार दी। मनमोहन देसाई की मौत के बाद नंदा ने लोगों से मिलना जुलना बंद कर दिया था। साल 2014 में नंदा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें