फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फिल्म के 50 करोड़ तक लेते हैं साउथ एक्टर अजित, फाइटर जेट उड़ाने में भी हैं माहिर

Fri, 01 Mar 2019 07:35 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ajith Kumar
साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार (Ajith Kumar) को कौन नहीं जानता। पिछले महीने ही उनकी फिल्म 'विश्वासम' रिलीज हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े। अब आप सोच रहे होंगे कि आज हम अचानक अजित कुमार की बात क्यों कर रहे हैं तो आपको बता दें साउथ के वीकली कॉलम में हम साउथ के किसी स्टार की बात करते हैं। इसी कड़ी में आज बात करेंगे 'विश्वासम' फिल्म फेम एक्टर अजित कुमार की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अजीत कुमार
अजित ज्यादातर तमिल फिल्मों में ही नजर आते हैं लेकिन उनका जलवा बॉलीवुड में भी कायम है। बतौर सपोर्टिंग एक्टर करियर का आगाज करने वाले अजित कुमार को 'थाला' के नाम से भी जाना जाता है। ये नाम उनको फैंस ने दिया है। बेशक साउथ में रजनीकांत, कमल हासन, महेश बाबू, रवि तेजा, जूनियर एनटीआर जैसे कई सुपरस्टार हैं, लेकिन अजित कुमार का अपना ही स्टारडम है।
विज्ञापन

3 of 5
Ajith Kumar
1993 में आई फिल्म 'अमरावती' में अजित ने पहली बार लीड रोल निभाया था। अभी तक अजित 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। अजित कुमार ने साल 1986 में स्कूल की पढ़ाई आधी में छोड़ दी थी। स्कूल छोड़ने के बाद उन्होंने कार रेसिंग में अपना करियर बनाया। अजीत ने साल 2004 में ब्रिटेन में आयोजित हुई फॉर्म्यूला सीजन 3 में बतौर फॉर्म्यूला 2 रेसर भाग लिया था। इस रेस में अजीत ने तीसरा स्थान हासिल किया था।

4 of 5
Viswasam
एक्टिंग और कार रेसिंग के अलावा अजित एक ट्रेंड पायलट भी हैं। वह फाइटर जेट तक चला सकते हैं। प्लेन के अलावा अजित को बाइक का भी शौक है। उनके पास बाइक का काफी बड़ा कलेक्शन है। बात करें फिल्मों की तो वह एक फिल्म के कम से कम 25 से 50 करोड़ तक फीस लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Viswasam
वर्कफ्रंट की बात करें तो अजीत सुपर फिल्म पिंक के तमिल रिमेक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को बोनी कपूर प्रोड्यूस करने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें