आमिर खान बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' हैं, जो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की वजह से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसमें आमिर के साथ करीना कपूर नजर आएंगी। करीना के अलावा, आमिर खान ने कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है, जिसमें रानी मुखर्जी का नाम भी शामिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रानी मुखर्जी एक समय पर आमिर खान की फैन रह चुकी हैं। इतना ही नहीं, रानी एक बार आमिर का ऑटोग्राफ तक लेने पहुंच गई थीं, जिसके बदले में अभिनेता ने रानी को हैरान कर देने वाली प्रतिक्रिया दी थी। आइए आज आपको इसके बारे में बताते हैं।