निर्माता, निर्देशक अनिल शर्मा की जी स्टूडियोज के साथ बनी फिल्म 'गदर 2' के ट्रेलर का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। साउथ सिनेमा की तर्ज पर इन दिनों हिंदी फिल्में भी डब होकर पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हो रही हैं। ऐसे में कयास इस बात के लगाए जा रहे थे कि क्या 'गदर 2' भी हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में डब होकर एक साथ रिलीज होगी। इस बारे में अनिल शर्मा ने अपनी फिल्म को लेकर तो स्थिति साफ की ही, साथ ही ये कहकर भी नया धमाका कर दिया कि शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का कारोबार साउथ में उतना हुआ नहीं जितना कि बताया जा रहा है।