फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: इन सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पड़ी हैकर्स की बुरी नजर, किसी ने मांगे पैसे तो किसी ने हटाए फोटो

Mon, 24 Jul 2023 01:19 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ईशा देओल, जॉन अब्राहम,तिग्मांशु धूलिया - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड स्टार्स अक्सर अपनी फिल्मों बयानों या किसी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इसके साथ ही ये सितारे अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। मगर टेक्नोलॉजी की इस दुनिया में कई बार ये सितारे हैकिंग का भी शिकार हो जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनके इंस्टाग्राम अकाउंट हैकर्स के निशाने पर आ चुके हैं।

विज्ञापन

2 of 7
तिग्मांशु धूलिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हाल ही में 'हासिल' और 'पान सिंह तोमर' जैसी फिल्मों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने वाले एक्टर-डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक ने इसके खिलाफ एक्शन लिया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अकाउंट के हैक होने का पता तब चला जब हैकर ने तिग्मांशु के दोस्तों को मैसेज भेजने शुरू कर दिए और आर्थिक मदद मांगने लगा। एक दोस्त ने जब तिग्मांशु को कॉल करके इसका पता लगाया तब जाकर सच्चाई सामने आई।

विज्ञापन

3 of 7
तब्बू - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। मगर तब्बू भी हैकिंग का शिकार हो चुकी हैं। जी हां, इस बात की जानकारी खुद उन्होंने ही इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट साझा कर के दी थी। इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपने फैंस को सचेत किया था कि उनकी ओर से किसी भी तरह को कई लिंक आए तो उसको क्लिक ना करें। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टा पोस्ट पर लिखा, 'हैक अलर्ट, मेरा अकाउंट हैक कर लिया गया है। कृपया मेरे अकाउंट से मिले किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।'

4 of 7
ईशा देओल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी थी। ईशा ने अपने फैंस से निवेदन किया था कि उनके अकाउंट से मिल रहे किसी भी मैसेज का जवाब ना दें। इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की आईडी भी पोस्ट के साथ शेयर की थी। ईशा देओल ने अपने फॉलोअर्स से असुविधा के लिए क्षमा भी मांगी थी। ईशा देओल ने लिखा था, 'आज सुबह मेरा ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है तो कृपया कर अगर आपको कोई मैसेज आता है तो उसपर प्रतिक्रिया ना दें। आपको जो असुविधा हुई है, उसके लिए खेद है। मेरा इंस्टाग्राम आईडी imeshadeol है।'

विज्ञापन

5 of 7
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर शाहिद कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेता का ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट साल  2018 में आई उनकी फिल्म पद्मावत की रिलीज के बाद हैक हो गया था।

विज्ञापन

6 of 7
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : social media

जानी मानी अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह को भी हैकिंग की समस्या का सामना करना पड़ा था, जब उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। उन्होंने अपने दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर के जरिए ट्वीट कर इस बारे में बताया, 'अरे दोस्तों!! मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है! कृपया किसी भी लिंक या संदेश का जवाब तब तक न दें जब तक वह ठीक न हो जाए !! धन्यवाद।"

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर जॉन अब्राहम के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी हैकर्स की बुरी नजर लग चुकी है। आईडी हैक करने के बाद हैकर ने उनके अकाउंट से उनकी सारी पोस्ट डिलीट कर दी थी। बता दें कि इंस्टाग्राम पर एक्टर के करीब 9.3 मिलियन फोलवर्स थे।

यह भी पढ़ें-  Barbie: पाकिस्तान में अस्थायी रूप से बैन हुई 'बार्बी', यह बड़ी वजह आई सामने

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें