फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reunion of Sita Ram: ‘रामायण’ के सीता राम का फिर होने जा रहा मिलन, अब इसमें निभाएंगे पति पत्नी के किरदार

Sun, 03 Dec 2023 07:39 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

‘रामायण’ के सीता राम का फिर से मिलन होने जा रहा है। दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल की जोड़ी अब इन आगामी परियोजनाओं में नजर आएगी। 
 
विज्ञापन
1 of 5
अरुण गोविल-दीपिका चिखलिया, रामायण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्माता-निर्देशक रामानंद सागर के अति लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' में सीता की भूमिका निभाकर घर-घर लोकप्रिय हुई अभिनेत्री दीपिका चिखलिया छत्रपति शिवाजी महाराज की मां जीजाबाई की भूमिका में फिल्म 'वीर मुरारबाजी' में नजर आएगी। इस फिल्म में शाहजी भोंसले की भूमिका में रामायण के राम अरुण गोविल नजर आएंगे। धारावाहिक 'रामायण' के बाद दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल की जोड़ी फिल्म 'वीर मुरारबाजी'  के अलावा फिल्म 'नोटिस' में भी नजर आएगी।
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका चिखलिया-अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'वीर मुरारबाजी' छत्रपति शिवाजी के शासनकाल के दौरान प्रारंभिक मराठा साम्राज्य में सेनापति मुरारबाजी देशपांडे की कहानी है, जिन्हें मुगल सेनापति दिलेर खान के खिलाफ पुरंदर किले की रक्षा के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है। दीपिका चिखलिया कहती हैं, 'इस फिल्म की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति मुरारबाजी देशपांडे के इर्द- गिर्द घूमती है। इस फिल्म में मैं छत्रपति शिवाजी महाराज की मां जीजाबाई और अरुण गोविल पिता शाहजी भोंसले की भूमिका निभा रहे हैं।' 
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका चिखलिया-वीर मुरारबाजी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रामायण के बाद दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल की जोड़ी फिल्म 'वीर मुरारबाजी' के अलावा 'नोटिस' में भी नजर आएगी। इन दोनों  फिल्मों में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया पति पत्नी की भूमिका में नजर आएंगे। इन फिल्मों के अलावा दीपिका चिखलिया इन दिनों अपने होम प्रोडक्शन के बैनर तले बन रहे सीरियल 'धरतीपुत्र नंदिनी' में सुमित्रा  की भूमिका निभा रही हैं। दीपिका चिखलिया कहती हैं, 'अभी यह सीरियल 100 एपिसोड पूरा होने जा रहा है। पहले दिन की शूटिंग से अब की जर्नी बहुत ही दिलचस्प रही है। बहुत खुशी भी हुई है और कई मौके पर बहुत दुख भी हुआ है। यह मेरा पहला प्रोडक्शन है, एक भावनात्मक दायरे में रहकर 100 एपिसोड पूरे किए हैं।'

Animal Day 2 BO Collection: एल्फा एंग्री यंगमैन ने ‘जवान’ को भी दी पटखनी, पहले दिन से बड़ा बॉक्स ऑफिस धमाका

4 of 5
दीपिका चिखलिया-धरतीपुत्र नंदिनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि धारावाहिक 'धरतीपुत्र नंदिनी' के जरिए दीपिका चिखलिया ने प्रोडक्शन में कदम रखा है। वह कहती हैं, 'पहले तो मैं एक्टिंग नहीं करना चाह रही थी, क्योंकि प्रोडक्शन की  ही बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। लेकिन चैनल का डिसीजन था कि एक्टिंग करूं। पहले तो मुझे श्राप लग रहा था, लेकिन अब आशीर्वाद लग रहा है। मुझे लगा रहा था प्रोडक्शन और एक्टिंग एक साथ नहीं कर पाऊंगी, यह गलत फैसला हो जाएगा। लेकिन अब मुझे बहुत अच्छा लगा। जैसे -जैसे कहानी का विस्तार होता गया, अब एक्टिंग करने में काफी मजा आ रहा है। अगर सिर्फ  मैं प्रोड्यूसर होती तो  हफ्ते में एक या दो दिन आती। अब एक्टिंग की वजह से महीने के 25 दिन आना ही पड़ता है।' 

KIFF: कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 29वां संस्करण पांच से होगा शुरू, 12 तक चलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका चिखलिया-धरतीपुत्र नंदिनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुमित्रा की भूमिका की तुलना रामायण की सीता से करने पर वह कहती हैं, 'दोनों किरदार बहुत मजबूत है। सीता जी  ने अपनी जिंदगी को सही तरीके से,  जो उनको अच्छा लगा उस हिसाब से जिया है। इस सीरियल में सुमित्रा का किरदार भी हू ब हू वैसा ही है। इस सीरियल में हमें ऐसा ही किरदार रखना था जो सीता जी से मिलता हो। हमारे सीरियल में रामजी नहीं हैं। सिर्फ सुमित्रा हैं जो बिल्कुल  सीता जी जैसी ही हैं। कहने का मतलब यह है कि इस सीरियल में सीता जी का ही डीएनए रखा है।'

Sam Bahadur: पत्नी के साथ विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' देखने पहुंचे सचिन तेंदुलकर, तारीफ में कही ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें