फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dino Morea Birthday: डिनो मोरिया ने अभिनय से ज्यादा अफेयर से बटोरी चर्चा, इस फिल्म से इंडस्ट्री पर किया 'राज'

Mon, 09 Dec 2024 08:37 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dino Morea Birthday: अभिनेता डिनो मोरिया आज 09 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जानते हैं उनकी फिल्मों, करियर और निजी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से
विज्ञापन
1 of 5
डिनो मोरिया - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता डिनो मोरिया आज 9 दिसंबर को 49 वर्ष के हो गए हैं। वे सफल मॉडल रहे हैं। अभिनय की दुनिया में एक फिल्म से उन्होंने इंडस्ट्री पर राज किया। हालांकि, उनकी फिल्म कुंडली पर नजर डालें तो उनकी अधिकांश फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं चलीं। इसके बावजूद उनके फैंस की संख्या खूब रही। एक वक्त था जब लड़कियां उनकी दीवानी थीं। खुद डिनो भी अभिनय और फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर ज्यादा सुर्खियों में रहे। आइए जानते हैं उनके बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डिनो मोरिया - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 1999 में किया डेब्यू
डिनो मोरिया ने साल 1999 में फिल्म 'प्यार में कभी कभी' से अभिनय की दुनिया में कदम रखे। फिल्म खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिर वे नजर आए साल 2002 में आई 'राज' में, जो बॉक्स ऑफिस पर खूब चली। इसमें डिनो की जोड़ी बिपाशा बसु के साथ जमी। इसके बाद डिनो 'गुनाह' 'बाज: ए बर्ड इन डेंजर', 'अक्सर', 'एसिड फैक्टरी', 'भ्रम' और 'लाइफ में कभी कभी' जैसी कई फिल्मों में नजर आए। हालांकि, उनकी फिल्में फिर 'राज' जैसा कमाल नहीं दिखा पाईं।
विज्ञापन

3 of 5
बिपाशा बसु और डिनो मोरिया - फोटो : इंस्टाग्राम@bipashabasu, thedinomorea
बिपाशा को किया डेट
डिनो मोरिया अपनी फिल्मों के अलावा लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। उनका नाम बिपाशा बसु के साथ जुड़ा। फिल्म 'राज' में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसी फिल्म के दौरान इनका प्यार परवान चढ़ा और एक-दूसरे को डेट करने लगे। दोनों का अफेयर पांच सालों तक चला, लेकिन फिर इनके रिश्ते में दरार आ गई। बिपाशा के अलावा भी डिनो का नाम कई अभिनेत्रियों से जुड़ा।

4 of 5
डिनो मोरिया - फोटो : इंस्टाग्राम@thedinomorea
बिपाशा के बाद इन अभिनेत्रियों को किया डेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक डिनो मोरिया की जिंदगी में फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी की एंट्री हुई। दोनों का अफेयर काफी सुर्खियों में रहा। लेकिन इनका रिश्ता भी ज्यादा नहीं चल और राहें जुदा हो गईं। रिपोर्ट्स में कहा तो यह भी जाता है कि नंदिता और डिनो का रिश्ता शादी तक पहुंचने वाला था, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। इसके अलावा डिनो मोरियो का नाम अभिनेत्री लारा दत्ता के साथ भी जुड़ा। हालांकि, इनका रिश्ता भी आगे नहीं बढ़ पाया और दोनों अलग हो गए।
Bollywood Dubbing Stars: श्रेयष तलपड़े के अलावा ये कलाकार भी बन चुके हैं साउथ के एक्टर्स की आवाज, देखें लिस्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिनो मोरिया - फोटो : इंस्टाग्राम@thedinomorea
ओटीटी पर किया कमबैक
फिल्मों और फिर लव अफेयर में चर्चा में रहने के बाद डिनो अचानक गुमनाम हो गए। हालांकि, ओटीटी पर उन्होंने कमबैक किया। डिनो मोरिया फिल्मों के अलावा ओटीटी पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। उन्होंने वेब सीरीज 'होस्टेज 2' से सुर्खियां बटोरीं। वर्षों लाइमलाइट से दूर रहने के बाद डिनो ने ओटीटी पर कमबैक कर फैंस को सरप्राइज दिया। वे मेंटलहुड, कौन बनेगी शिखरवती, राणा नायडू में भी नजर आ चुके हैं।
Dia Mirza Birthday: वाशु भगनानी ने दिया पहला ब्रेक, डेब्यू फिल्म से ही बन गईं स्टार, अब कहां हैं दीया मिर्जा?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें