फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal Park: एनिमल पार्क के लिए फैंस को करना पड़ेगा लंबा इंतजार, जानिए कितने साल बाद शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Mon, 09 Dec 2024 08:21 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म रामायण पार्ट-1 में नजर आने वाले हैं। इस बीच उन्होंने अपनी दूसरी आगामी फिल्मों पर खुलकर बातचीत की है।
विज्ञापन
1 of 5
एनिमल - फोटो : यूट्यूब
फिल्म 'एनिमल' के बाद से रणबीर कपूर के स्टारडम में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त हिट साबित हुई थी। इसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था। कुछ समय पहले इस फिल्म की टीम ने इसके दूसरे भाग 'एनीमल पार्क' की घोषणा की थी, जिससे फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई थी। अब रणबीर ने इस फिल्म पर नई जानकारी साझा की है। इसके अलावा उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' पर भी खुलकर बात की है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एनिमल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
 'एनिमल पार्क के लिए करना होगा लंबा इंतजार'
हाल ही में एक साक्षात्कार में रणबीर ने कहा कि संदीप रेड्डी वांगा का इरादा 'एनीमल' को एक ट्रिलॉजी  में बदलने का है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' के बारे में भी कुछ जानकारी साझा की, जिसमें वह अहम भूमिका में दिखाई देंगे। डेडलाइन हॉलीवुड से बातचीत करते हुए रणबीर ने कहा कि 'एनीमल पार्क' की शूटिंग 2027 तक शुरू होगी, क्योंकि संदीप रेड्डी वांगा इस समय किसी और प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। रणबीर ने कहा कि संदीप की 'एनीमल' के प्रति दृष्टि वही थी, जो उन्होंने फिल्म में कार्यान्वित की और वह इस कहानी को तीन भागों में विस्तार देने का इरादा रखते हैं। उन्होंने पुष्टि की कि दूसरे भाग का नाम 'एनीमल पार्क' होगा। उन्होंने खुलासा किया कि इसके सीक्वल के बारे में बातचीत पहले फिल्म की शूटिंग के दौरान ही शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर (एनिमल) - फोटो : अमर उजाला
'एनिमल पार्क' को लेकर उत्साहित हैं रणबीर
अभिनेता ने 'एनीमल पार्क' में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, “यह बहुत रोमांचक है, क्योंकि अब मुझे दो किरदार निभाने का मौका मिलेगा, एक प्रतिपक्षी और एक नायक।” रणबीर ने आगे कहा कि पहले भाग में प्रतिपक्षी प्लास्टिक सर्जरी करवाता है और वह नायक जैसा दिखने लगता है। यह दिलचस्प ट्विस्ट दूसरे भाग की शुरुआत को तय करता है।

4 of 5
ब्रह्मास्त्र - फोटो : एक्स
ब्रह्मास्त्र 2 पर दिया बड़ा अपडेट
रणबीर ने अपनी अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' के बारे में भी अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल इसकी स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। पहले भाग 'शिवा' को एक क्रांतिकारी प्रोजेक्ट मानते हुए रणबीर ने कहा कि वह दूसरे भाग की कास्ट को लेकर बहुत उत्साहित हैं। रणबीर ने फिल्म के निर्देशक और अपने करीबी दोस्त अयान मुखर्जी की तारीफ करते हुए कहा कि 'ब्रह्मास्त्र' भारतीय सिनेमा की नई ऊंचाई तक पहुंचाने वाली  फिल्म थी। उनका मानना है कि इस फ्रेंचाइजी को भविष्य में और विस्तार देने की अपार संभावना है। जब उनसे पूछा गया कि क्या आलिया भट्ट दूसरे भाग का हिस्सा होंगी, तो रणबीर ने उत्साहित होकर कहा, "बिल्कुल।" उनके बाद से यह साफ हो गया है कि आलिया भी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' में अहम भूमिका में होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म में जल्द आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर इस समय अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण पार्ट 1' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह साई पल्लवी के साथ नजर आएंगे। फिल्म में 'केजीएफ' फेम यश रावण के किरदार में दिखेंगे। इसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं।
Dia Mirza Birthday: वाशु भगनानी ने दिया पहला ब्रेक, डेब्यू फिल्म से ही बन गईं स्टार, अब कहां हैं दीया मिर्जा?
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें