फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirahua Birthday: करोड़ों की जमीन और आलीशान घर के मालिक हैं निरहुआ, कभी साइकिल खरीदने के भी नहीं थे पैसे

Wed, 02 Feb 2022 11:02 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
dinesh lal yadav - फोटो : Instagram
भोजपुरी एक्टर, सिंगर और राजनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का आज जन्मदिन है। निरहुआ का जन्म 2 फरवरी 1979 को यूपी के गाजीपुर में हुआ था। निरहुआ आज अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज निरहुआ के पास वो सबकुछ है जिसका कभी उन्होंने सपना देखा था। निरहुआ का बचपन गरीबी में बीता। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि  उनके पास साइकिल खरीदने तक के पैसे नहीं थे। चलिए आपको बताते हैं उनके बारे में कुछ अनकही बातें...
विज्ञापन

2 of 6
dinesh lal yadav - फोटो : instagram/dinesh lal yadav
एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत एक सिंगर के तौर पर की थी और आज वो एक गायक, एक्टर और राजनेता के रूप में अपनी पहचान विश्व भर में बना चुके हैं। जवानी के दिनों में निरहुआ ने कोलकाता में मजदूरी का काम भी किया। 2003 में निरहुआ का पहला एलबम रिलीज हुआ जिसका नाम था 'निरहुआ सटल रहे'। इस एलबम ने उनकी किस्मत बदल दी।
विज्ञापन

3 of 6
dinesh lal yadav - फोटो : instagram/dinesh lal yadav
'हमको ऐसा वैसा न समझो' से साल 2006 में निरहुआ ने अपना एक्टिंग करियर शुरू किया। इसके बाद 'चलत मुसाफिर मोह लियो रे' से भी निरहुआ को पहचान मिली। साल 2008 में आई फिल्म 'निरहुआ रिक्शा वाला' ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया। 2010 तक निरहुआ कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे।

4 of 6
dinesh lal yadav - फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी जगत में लोहा मनवा चुके दिनेश लाल यादव बिग-बॉस के छठे सीजन में भी भाग भी लिया। निरहुआ की 50वीं फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी (2014) सुपरहिट हिट थी। इसने कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने पटना से पाकिस्तान (2015) और बॉर्डर (2018) जैसी देशभक्ति फिल्में भी की हैं, जोकि भोजपुरी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भोजपुरी फिल्मों में से एक हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Dinesh Lal Yadav Nirhua - फोटो : social media
निरहुआ खूब लाइमलाइट में रहते हैं लेकिन उनकी पत्नी और परिवार लाइमलाइट से बेहद दूर रहता है। निरहुआ की पत्नी मनसा देवी हाउस वाइफ हैं। बताया जाता है कि निरहुआ की शादी साल 2000 में ही हो गई थी। उनकी पत्नी बच्चों के साथ मुंबई में ही रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
dinesh lal yadav - फोटो : अमर उजाला
निरहुआ के पास करोड़ों रुपए की रेजिडेंशियल बिल्डिंग हैं और इसके अलावा लगभग एक करोड़ रुपये की जमीन भी है। उनके पास मुंबई के अंधेरी में एक आलीशान फ्लैट भी है। इसके अलावा निरहुआ लग्जरी गाड़ियों की सवारी भी करते हैं। उनकी ज्यादातर कमाई एलबम और फिल्मों से होती है। फिलहाल निरहुआ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में निरहुआ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे थे, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें