हिंदी सिनेमा में मिमिक्री आर्टिस्ट सुदेश भोसले को अमिताभ बच्चन, राज कुमार और अनुपम खेर की आवाजों में फिल्मों के गीत गाकर खूब शोहरत मिली। अब भोजपुरी सिनेमा में भी एक ऐसे नए गायक का प्रवेश हुआ है, जिसने दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म 'कलाकंद' में एक गाना गाकर अपनी तरफ लोगों का ध्यान खींचा है। आम तौर पर दिनेश लाल यादव निरहुआ अपनी फिल्मों के गाने खुद ही गाते हैं, लेकिन इस बार इस गीत को दूसरे सिंगर ने गाया है।