फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dinesh Lal Yadav Birthday: शादी-पार्टी में गाने गाकर शुरू हुआ गायिकी का सफर, ऐसे बने प्रशंसकों के 'निरहुआ'

Fri, 02 Feb 2024 07:39 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : अमर उजाला
दिनेश लाल यादव निरहुआ आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे भोजपुरी सिनेमा के चर्चित गायक और अभिनेता हैं। इसके अलावा वे अब राजनीति की दुनिया में भी सक्रिय हैं। वे आजमगढ़ के सांसद हैं। निरहुआ दर्शकों के बीच जितने लोकप्रिय हैं, उनका संघर्ष भी उतना बड़ा है। वे बेहद गरीबी से उठकर यहां तक पहुंचे हैं। आइए जानते हैं उनकी संघर्ष यात्रा के बारे में... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दिनेश लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
निरहुआ का जन्म 1979 में हुआ था। निरहुआ को बचपन से ही संगीत में दिलचस्पी थी। अपने इस शौक के चलते पढ़ाई तक छोड़ दी। संगीत की शुरुआती शिक्षा निरहुआ ने अपने चचेरे भाई विजय लाल यादव और प्यारेलाल यादव से ली। दिनेश लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत भी बतौर गायक ही की। इनके गाने खूब हिट हुए तो इनके पास फिल्मों के प्रस्ताव भी आने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
दिनेश लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
रिपोर्ट्स के मुताबिक दिनेशलाल यादव ने सबसे पहले शादी पार्टी में गाना बजाना शुरू किया। कई बार किसी प्रोग्राम में रात भर गाना गाने के बाद भी उन्हें पैसे तक नहीं मिलते थे। कई बार निरहुआ खुद इंटरव्यू में इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि पैसे की तंगी की वजह से वे अपने सिर पर हारमोनियम लेकर कई दिनों तक पैदल चलते थे। उन्होंने ऐसा वक्त भी देखा है, जब उनके पास साइकिल खरीदने तक के पैसे नहीं थे।
Rashmika-Vijay: 'वे मेरे सबसे बड़े सपोर्टर हैं', रिलेशनशिप की अफवाहों के बीच रश्मिका ने विजय पर लुटाया प्यार

4 of 5
दिनेश लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2001 में दिनेश लाल यादव के सिर से पिता का साया हट गया। अभिनेता पर घर की जिम्मेदारी आ गई। इसके बाद उन्होंने अपना एल्बम निकालना शुरू किया। उनके पहले एल्बम का नाम था 'बुढ़वा में दम बा।' इसके बाद उन्होंने अपना दूसरा एल्बम 'निरहुआ नाम है' निकाला। फिर, 'निरहुआ सटल रहा' एल्बम को टी सीरीज ने रिलीज किया। एल्बम इतना ज्यादा लोकप्रिय हुआ कि फैंस अभिनेता को 'निरहुआ' कहने लगे। सिंगिंग की दुनिया में खुद को स्थापित करने के बाद निरहुआ अभिनय की तरफ बढ़े। 
Priyanka-Nick: प्रियंका-निक ने इस वजह से खाली किया अपना लॉस एंजिल्स वाला घर, विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिनेश लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता 2005 में मुंबई पहुंचे। एक निर्देशक के कहने पर उन्होंने फिल्म 'चलत मुसाफिर मोह लियो रे' के दो गाने गाए और इस फिल्म में अभिनय भी किया। यह फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद उन्हें सपोर्टिंग रोल मिलने लगे। लेकिन, निरहुआ को लीड रोल की तलाश थी और ये तलाश भी पूरी हुई। दिनेश लाल,  'निरहुआ रिक्शावाला' में लीड अभिनेता के रोल में दिखे। ये फिल्म इतनी चली कि वे रातोंरात भोजपुरी इंडस्ट्री का सुपरस्टार बन गए। इसके बाद दिनेश लाल की 'निरहुआ चलल ससुराल', 'निरहुआ बनल डॉन', 'निरहुआ हिंदुस्तानी', 'निरहुआ रिक्शावाला 2' समेत कई फिल्में रिलीज हुईं। आज वे भोजपुरी के सबसे महंगे और टॉप एक्टर हैं।
Mahesh Bhatt: राहा को मीडिया से मिलवाने के बेटी-दामाद के फैसले पर महेश भट्ट ने दी प्रतिक्रिया, बोले- मैं हैरान था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें