फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अभिनेत्री की बिगड़ी तबीयत, माहिरा को पसंद आने लगे सिद्दार्थ, पांच खबरें

Sat, 16 Nov 2019 07:57 PM IST
Avinash Pal एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मरजावां, फिलहाल, कपिल शर्मा, माहिरा शर्मा - फोटो : Social Media
फिल्मों और टेलीविजन जगत से जुड़ी हुई खबरों में बताएंगे आज किन खबरों पर दिनभर रही नजर। बड़े और छोटे पर्दे से जुड़ी बड़ी खबरें। जैसे अब कौन सी अभिनेत्री हुईं अस्पताल में भर्ती। अक्षय के गाने फिलहाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड। मरजावां का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कपिल शर्मा ने बताई राज की बात। और माहिरा को हुआ दुश्मन से प्यार।
विज्ञापन

2 of 6
dimple kapadia - फोटो : amar ujala
अब ये अभिनेत्री पहुंची अस्पताल
बॉलीवुड के गलियारों से खबर है कि लता मंगेशकर के बाद एक और अभिनेत्री अस्पताल में भर्ती हुई हैं। अभिनेत्री का नाम है डिंपल कपाड़िया। डिंपल मुंबई के हिंदुजा अस्पताल भर्ती हैं। दरअसल कुछ दिन पहले अक्षय को अस्पताल के बाहर देखा गया था। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि अक्षय की तबीयत खराब है। लेकिन अब बात सामने आई है कि डिंपल कपाड़िया की तबीयत गड़बड़ है। हालांकि किस तकलीफ की वजह से डिंपल अस्पताल में भर्ती हैं इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

विस्तार से पढ़ें: लता मंगेशकर के बाद अब ये अभिनेत्री हुईं अस्पताल में भर्ती, हालचाल लेने पहुंचे अक्षय-ट्विंकल
विज्ञापन

3 of 6
Akshay Kumar, Nupur Sanon - फोटो : amar ujala
खिलाड़ी कुमार बने हिट मशीन
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार हिट मशीन बन गए हैं। फिल्मों के बाद अब अक्षय का सिक्का गानों में भी चल रहा है। दरअसल अक्षय का हाल ही में रिलीज हुआ सॉन्ग फिलहाल यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। उनके इस वीडियो को अब तक 10 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना एक अधूरी प्रेम कहानी पर आधारित है जिसे बी प्राक ने गाया है। अक्षय कुमार के साथ इस म्यूजिक वीडियो में नुपूर भी नजर आ रही हैं।

विस्तार से पढ़ें: दस करोड़ से भी ज्यादा बार देखा गया अक्षय का ये गाना, वरुण के साथ WWE स्टार ने किया डांस, पांच खबरें

4 of 6
मरजावां की कास्ट के साथ मिलाप झावेरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले दिन 'मरजावां' ने कमाए इतने करोड़
सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और तारा सुतारिया की फिल्म 'मरजावां' रिलीज हो गई। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है और अब फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट भी सामने आ गई है। इस फिल्म ने करीब 7 करोड़ की कमाई कर ली है। वैसे देखा जाए तो पहले दिन के हिसाब से फिल्म की कमाई ठीक है। इस फिल्म में रितेश देशमुख ने एक बौने का किरदार निभाया है।
विज्ञापन

5 of 6
The Kapil Sharma Show - फोटो : Sony TV
कपिल ने खोला अर्चना का राज
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा आए दिन अपने शो में अर्चना पूरन सिंह के साथ मस्ती मजाक करते रहते हैं। हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में 'पागलपंती' की स्टारकास्ट फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची थी। इस दौरान कपिल ने सभी को अर्चना के जवान बने रहने का राज बताया। जिसे सुन सभी हंस हंसकर लोटपोट हो गए। कपिल ने अर्चना से मजाक करते हुए कहा- 'अनिल सर आपको पता है अर्चना जी भी हमेशा जवान रहती हैं क्योंकि वो सुबह चार बजे उठती हैं। जल्दी उठकर सारे सफेद बाल काले कर लेती हैं। बस फिर क्या था, ये सुनते ही सभी खुद को हंसने से रोक ही नहीं सके।

विस्तार से पढ़ें: कपिल शर्मा ने बताया, कैसे खुद को जवान रखती हैं अर्चना पूरन सिंह?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Siddharth Shukla and Mahira Sharma - फोटो : twitter
माहिरा शर्मा को पसंद आने लगे सिद्धार्थ?
बिग बॉस हाउस में इन दिनों उल्टी गंगा बहती दिखाई दे रही है। दरअसल इन दिनों बिग बॉस के ऐसे कंटेस्टेंट्स जो एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया है। यहां बात हम माहिरा शर्मा और सिद्धार्थ शुक्ला की कर रहे हैं माहिरा ने हाल ही में कहा है कि उन्हें अब सिद्धार्थ शुक्ला अच्छे लगने लगे हैं। ये बात किसी के गले नहीं उतरी है। खैर ये बिग बॉस हाउस है, जहां कभी भी कुछ भी हो सकता है।

विस्तार से पढ़ें: BB13: देवोलीना के बाद अब इस कंटेस्टेंट को हुआ सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार, खुलेआम किया इजहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें