परमवीर विक्रम बत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्रम के पिता ने बताया कि डिंपल उनसे जुड़ी हुई हैं और साल में दो दिन वो उनके और उनकी पत्नी के जन्मदिन पर फोन जरूर करती हैं। उन्हें हमेशा से विक्रम और डिंपल का रिश्ता मंजूर था। उन्होंने कहा, 'जब तक मेरा बच्चा किसी गलत रास्ते पर नहीं जा रहा मैंने हमेशा आजादी देना बेहतर समझा। विक्रम ने बताया था कि वो डिंपल से शादी करना चाहता था और मैं इस फैसले पर उनके साथ था'।