फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेचुरल ब्यूटी: बिना मेकअप के भी बला की खूबसूरत लगती हैं ये अभिनेत्रियां, तस्वीरें देखकर हो जाएगा यकीन

Mon, 23 Aug 2021 01:11 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कटरीना, करीना, कियारा, प्रियंका - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्रियों की खूबसूरती की दुनियाभर में तारीफ होती है। उनके खूबसूरत चेहरे, परफेक्ट फीगर, क्लासी स्टाइल का हर कोई दीवाना है। हालांकि फिल्म हो या फिर कोई इवेंट या अवॉर्ड सेरेमनी अभिनेत्रियां हमेशा पूरी तरह से संज संवर कर ही सामने आती हैं। उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। अक्सर इन अभिनेत्रियों को देखकर ये ही मान लिया जाता है कि वो मेकअप करने पर ही इतनी खूबसूरत लगती हैं।

नो मेकअप लुक में लगती हैं शानदार

वहीं बॉलीवुड में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो बिना मेकअप के भी दर्शकों के सामने आने से बिल्कुल नहीं झिझकती। साथ ही सोशल मीडिया पर भी वो अक्सर अपनी बिना मेकअप की तस्वीरें साझा करती हैं। बॉलीवुड की बहुत सी हीरोइनें हैं जो अब तक अपनी बिना मेकअप की भी कई तस्वीरें साझा कर चुकी हैं और इस लुक में भी उन्होंने दिखा दिया है कि वो बेहद खूबसूरत लग सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जो बिना मेकअप के भी लगती हैं बेहद शानदार।
विज्ञापन

2 of 6
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर खान

करीना बॉलीवुड की ट्रेंड सेटर और रुल ब्रेकर अभिनेत्री रही हैं। वो पर्दे पर जितनी खूबसूरत लगती हैं पर्दे के पीछे बिना मेकअप के भी उतनी ही प्यारी लगती हैं। करीना सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बिना मेकअप की तस्वीरें साझा करती हैं जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण

अपनी आंखों की अजब सी-अजब सी अदाओं से सबको मदहोश कर देने वाली दीपिका असल जिंदगी में भी काफी खूबसूरत हैं। दीपिका भी अक्सर बिना मेकअप के नजर आ जाती हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। दीपिका ने भी अपनी नो मेकअप लुक वाली तस्वीर साझा की थी जिसमें उनकी नेचुरल ब्यूटी देखकर सभी उनके दीवाने हो गए थे।

4 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपने देसी अंदाज और विदेशी स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। प्रियंका भी बेहिचक होकर अपनी नो मेकअप वाली तस्वीरें साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। प्रियंका हमेशा से अपनी कमियों को खुलकर सामने बताती आई हैं और इसलिए वो अपनी बिना मेकअप की सेल्फी में भी बड़ी ही आसानी से साझा कर लेती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ

कटरीना का अदाओं को देखकर तो बहुत से लोगों को जोश हाई हो जाता है। उनकी खूबसूरती के सभी दीवाने हैं। हालांकि कटरीना भी नेचुरली खूबसूरत हैं और उन्हें ज्यादा मेकअप की जरूरत नहीं लगती है। कटरीना की भी ऐसी कई तस्वीर सामने आ चुकी है जिसमें वो बिना मेकअप के नजर आई हैं। कटरीना वाकई में बेहद खूबसूरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
कियारा आडवाणी

बॉलीवुड की क्यूट अभिनेत्री कियारा आडवाणी बिना मेकअप के और भी खूबसूरत लगती हैं। कियारा अक्सर जिम के बाहर स्पॉट हो जाती हैं जहां वो बिना मेकअप के दिखती हैं।उनकी तस्वीरों को देखकर लगता है कि उन्हें किसी भी तरह से मेकअप की जरूरत नहीं है। कियारा प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें