फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत के वीडियो पर दिलजीत दोसांझ का पलटवार, मजाक उड़ाते हुए बोले- उनकी आवाज बहुत खराब है

Sat, 19 Dec 2020 11:49 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिलजीत दोसांझ और कंगना रणौत - फोटो : फाइल
किसान आंदोलन को लेकर शुरु हुआ कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को कंगना ने एक वीडियो जारी कर सवाल किया कि किसानों के प्रदर्शन के मामले में दिलजीत और प्रियंका चोपड़ा से क्यों सवाल नहीं किया जाता? अब दिलजीत ने कंगना को इस बात का जवाब दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh
दिलजीत दोसांझ ने एक ऑडियो जारी कर कंगना रणौत के बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाया है। इसमें दिलजीत कह रहे हैं , 'ओह माय गॉड, मुझे आप सभी को एक बात बतानी थी। यहां पर 2-3 लड़कियां हैं, जिनका मेरा नाम जपे खाना नहीं पचता है। ये तो ऐसा है कि डॉक्टर्स ने इन्हें दो गोलियां सुबह खाने के लिए दी है और दो रात में तब ही उनका खाना पचता है। उनमें से एक लड़की की आवाज बहुत खराब है। उन्हें ज्यादा महत्व ना दें वो अपने आप मुंह बंद कर लेंगी।'

विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : twitter@KanganaTeam, instagram/diljitdosanjh
क्या कहा था कंगना ने
कंगना रणौत ने अपने वीडियो में कहा, 'मैंने वादा किया था कि जब किसान आंदोलन का यह पूरा भांडा फूट जाएगा जैसे शाहिन बाग का फूटा था तो मैं आप लोगों से इस बारे में बात करूंगी। क्योंकि इन पिछले 10-12 दिनों में मैंने इमोशनल-मेंटल लिंचिंग और रेप की धमकियों का सामना किया है, तो यह मेरा हक बनता है कि मैं इस देश से कुछ सवाल करूं। यह आंदोलन पूरी तरह से मोदी विरोधी था और कहीं न कहीं इसमें आतंकियों ने भी हिस्सा लेना शुरू कर दिया'।

 

4 of 5
कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ - फोटो : PTI
कंगना ने आगे कहा, 'मैं पंजाब में पली-बड़ी हूं। मेरी स्कूलिंग वहां से हुई है। मैं जानती हूं कि वहां के लोग खालिस्तान नहीं चाहते हैं। वह देश का टुकड़ा नहीं चाहते हैं। उनका पूरा देश हैं। अरुणाचल प्रदेश से महाराष्ट्र, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश, सब उनका है। उन्हें छोटा सा टुकड़ा नहीं चाहिए। वह सभी देशप्रेमी हैं, लेकिन यह मासूस लोग कैसे देश को तोड़ने वालों की उंगली पर नाचने लगते हैं'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत, प्रियंका चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ - फोटो : PTI
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'दोस्तों हम लोग इनके इशारे पर कैसे नाचने लगे हैं। इन आतंकियों के लिए, विदेशी शक्तियों के लिए। मुझे आप लोगों से शिकायत है। और मुझे इस बात के लिए शिकायत है कि किसी देशभक्त इंसान को अपनी सफाई देने पड़ती है। दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा जैसे लोग किस तरह की नीति कर रहे हैं। अगर मैं देश के हित में बात करती हूं तो मुझे कहते हैं कि मैं राजनीति कर रही हूं। इनसे भी तो पूछे यह कौन सी नीति कर रहे हैं।'

पहली ही फिल्म के बाद भागकर शादी कर ली थी सोहेल खान ने, ऐसा है पत्नी सीमा संग रिश्ता

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें