फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावेद-कंगना विवाद में मुंबई पुलिस की एंट्री, जांच पूरी कर अदालत में इस तारीख को जमा करनी होगी रिपोर्ट

Sat, 19 Dec 2020 10:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत , जावेद अख्तर - फोटो : Twitter- @Teamkangana, PTI
अभिनेत्री कंगना रणौत और लेखक जावेद अख्तर के बीच बयानबाजी से पैदा हुए तनाव को ध्यान में रखते हुए मुंबई की एक अदालत ने इस मामले की जांच करने का आदेश मुंबई पुलिस को दिया है। अदालत ने निर्देश देते हुए पुलिस से कहा है कि मामले की गहराई से जांच करें और इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर 16 जनवरी तक अदालत में पेश करें। कुछ समय पहले जावेद अख्तर ने अदालत में मुकदमा दायर करते हुए बताया था कि कंगना के कुछ बयानों ने उनकी छवि को धूमिल किया है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : twitter@KanganaTeam, @Javedakhtarjadu
कंगना और जावेद के बीच बयानबाजी से पैदा हुए विवाद की सुनवाई अदालत में शनिवार के दिन की गई। जावेद अख्तर के वकील निरंजन मुंदारगी ने कहा है कि अदालत ने शनिवार को  जुहू पुलिस को हिदायत दी है कि वह 16 जनवरी तक मामले की पूरी रिपोर्ट अदालत में जमा करें। वकील का कहना है कि जावेद ने 55 सालों में अपनी प्रतिष्ठा बनाई है और उनकी छवि को धूमिल करने के लिए कंगना रणौत ने टीवी और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कुछ निराधार टिप्पणियां की हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और कंगना रणौत - फोटो : PTI
जून के महीने में जब युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने कथित तौर पर आत्महत्या की उसके बाद से ही अभिनेत्री कंगना पूरे सिनेमा जगत पर हमलावर रही हैं। इस दौरान जब उन्होंने सभी पर एक तरफा हमला करना शुरू किया तो कंगना के विरोध में बहुत से लोग आए। इनमें जावेद अख्तर भी शामिल रहे।

4 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : ट्विटर
जावेद ने जब अदालत में कंगना के खिलाफ मुकदमा दायर किया तब उनका कहना था कि कंगना ने अपने बयानों में उनका नाम भी घसीटा है। दरअसल, कंगना ने जब ऋतिक रोशन के साथ अपने विवाद पर बात की तो इसमें भी जावेद अख्तर का नाम आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
कंगना ने कहा था कि वह ऋतिक रोशन के खिलाफ कुछ करना चाहती थीं लेकिन जावेद हमेशा उन्हें रोकते रहे और जावेद ने कंगना को धमकी भी दी कि वह रोशन परिवार के खिलाफ कुछ न बोलें। इन सभी बयानों को जावेद ने झूठा बताया और इस पर उन्होंने अदालत में मानहानि का मुकदमा ठोका।

पढ़ें: कृति सेनन ने दी कोरोना को मात, फैंस को दुआएं देने के लिए कहा 'धन्यवाद'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें