फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: दिलीप कुमार की हरकत से परेशान होकर सेट से भागी थी ये हीरोइन, उम्र भर रहा पछतावा

Mon, 11 Dec 2017 12:49 PM IST
amarujala.com-Presented By: भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
दिलीप कुमार
जिस एक्टर की तरह बनने का सपना शाहरुख खान देखते थे आज उन्हीं का 95वां जन्मदिन है। इस मशहूर एक्टर का नाम है दिलीप कुमार। 1944 में फिल्‍म 'ज्वार भाटा' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले दिलीप कुमार का असली नाम यूसुफ खान है। अपने समय में दिलीप रोमांस के बादशाह थे। इसका एक नमूना उन्होंने फिल्म 'देवदास' में दिखाया था। 

पढ़ें- अंबानी की पार्टी में इतनी कीमती ड्रेस पहनकर पहुंची ऐश्वर्या राय, आखिर क्यों ना हो, अमिताभ की बहू हैं
विज्ञापन

2 of 6
दिलीप कुमार
दिलीप ने अपने करियर में बेहद कम फिल्में कीं लेकिन ‌थोड़ी सी फिल्मों ने ही उन्हें सुपरस्टार बना दिया। दिलीप के जन्मदिन पर आपको एक ऐसा किस्सा बताते हैं जब उन्होंने हीरोइन के साथ ऐसी हरकत कर दी थी जिसका उन्हें आज भी मलाल है। बता उन दिनों की है जब एक्ट्रेस सुरैया का करियर बड़ी ही खस्ता हालत में चल रहा था।
विज्ञापन

3 of 6
दिलीप कुमार
सुलेखा डॉट कॉम पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक दिन दिलीप कुमार ने फिल्ममेकर आसिफ से कहा कि वो फिल्म में उनके अपोजिट सुरैया को ले लें। ना जाने सुरैया को फिल्म दिलाने के पीछे दिलीप कुमार का क्या मकसद था। अच्छी दोस्ती के कारण आसिफ ने दिलीप कुमार और सुरैया के साथ 'जानवर' नाम से फिल्म की घोषणा कर दी। फिल्म की शूटिंग शुरू हुई और पहले ही सीन में सुरैया और दिलीप के बीच सांप काटने वाला एक सीन फिल्माया गया।

4 of 6
दिलीप कुमार
इस सीन में सुरैया की टांग में सांप के काटने पर दिलीप कुमार को वो जहर चूसकर बाहर निकालना था। सीन आराम से शूट हो गया, बावजूद इसके सीन को लगातार चार दिन तक बार बार शूट किया जाता रहा। शुरुआत में सुरैया ने कोई ना-नुकुर नहीं दिखाई। शूट में रोज उसी सीन को उसी तरह से शूट किया जाता और शूट के बहाने दिलीप कुमार को रोज सुरैया की चूमने और जहर चूसकर निकालने का मौका मिल जाता। 
विज्ञापन

5 of 6
दिलीप कुमार
लेकिन एक दिन सुरैया को महसूस हो गया कि दिलीप कुमार की नीयत सही नहीं है और वो निर्देशक के साथ मिलकर कुछ गड़बड़ करने की कोशिश कर रहे है और उसके बाद तो जो हुआ वो इतिहास बन गया। फिर क्या था, घर जाकर सुरैया ने पूरा वाकया अपनी नानी को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bollywood flashback suraiya dilip kumar - फोटो : self
अगले दिन सेट पर पहुंचते ही जैसे ही सीन शूट के दौरान दिलीप कुमार ने सुरैया की टांग को चाटने की कोशिश की, सुरैया ने टांग खींची और उठ खड़ी हुईं। तुरंत ही वो सेट से बाहर निकल गईं। सुरैया के इस तरह फिल्म से निकल जाने पर आसिफ ने ना सिर्फ शूटिंग रोक दी बल्कि फिल्म को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया। बस उस दिन के बाद से फिर कभी दिलीप कुमार और सुरैया ने साथ काम नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें