फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुकरों ने तीन दिन में कर दिखाया वो काम, जो विद्या बालन 15 दिन में भी ना कर पाईं

Mon, 11 Dec 2017 12:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
फुकरे रिटर्न्स - फोटो : SOCIAL MEDIA
'डेजाचू' का कमाल कहें, या भोली पंजाबन की टॉर्चर टेकनीक का असर, फुकरों ने मिलकर सिर्फ तीन दिन में वो कारनामा कर दिखाया है जो विद्या बालन की फिल्म 'तुम्हारी सुलु' 15 दिनों में भी ना कर पाई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
विज्ञापन

2 of 4
Fukrey Returns
पहले ही दिन 8.10 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग करने वाली फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' ने रविवार को 12.80 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। तीन दिन में ही फिल्म की कमाई 30 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। वहीं रिलीज के 15 दिन के बाद भी 'तुम्हारी सुलु' की कमाई सिर्फ 29.79 करोड़ रुपये रही।
विज्ञापन

3 of 4
Fukrey Returns
पहले वीकेंड में फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' ने कुल 32.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि इस फिल्म के आस-पास न तो बॉलीवुड की और न ही हॉलीवुड की कोई बड़ी फिल्म रिलीज हुई है। जिसके चलते फिल्म के पास पैसे कमाने का पूरा मौका है।  
  And #FukreyReturns has a REMARKABLE opening weekend... Crosses ₹ 30 cr mark... Expected to cross *lifetime biz* of #Fukrey [₹ 36.50 cr] on Day 4 [Mon], as per current trending... Fri 8.10 cr, Sat 11.30 cr, Sun 12.80 cr. Total: ₹ 32.20 cr. India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) December 11, 2017
विज्ञापन

4 of 4
Fukrey Returns
खास बात ये है 'फुकरे रिटर्न्स' पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है। बता दें कि 'फुकरे रिटर्न्स' फिल्म 'फुकरे' का दूसरा भाग है। इस फिल्म को और फिल्म के किरदार हनी, लाली, चूचा, जफर भाई और भोली पंजाबन को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म के गाने भी खूब पसंद किये जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें