फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुडः शादी के बाद इन जोड़ियों को नहीं हुई अपनी संतान, कहलाते हैं इंडस्ट्री के बेस्ट कपल्स

Sun, 02 May 2021 09:17 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हेलन-सलीम, अनुपम-किरण - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की जोड़ियों ने सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी लोगों को प्यार के मायने सिखाए हैं। कहते हैं कि शादी के बाद हर कपल यही चाहता है कि उनकी अपनी संतान हो ताकी उनकी जिंदगी पूरी हो सके। हालांकि बॉलीवुड के बहुत से कपल्स ऐसे हैं जिनकी अपनी संतान नहीं हुई लेकिन उनके बीच एक दूसरे को लेकर प्यार बहुत ज्यादा है। तो चलिए आपको बताते हैं इस लिस्ट में किस-किस का नाम है शामिल।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : Twitter
दिलीप कुमार-सायरा बानो

दिलीप और सायरा इंडस्ट्री के लेजेंडरी कपल माने जाते हैं। साल 1966 में दिलीप कुमार और सायरा बानो ने शादी की थी। सायरा दिलीप कुमार को बहुत कम उम्र से ही पसंद करती थीं और उनके सपने देखा करती थीं वहीं दिलीप भी सायरा पर फिदा हो गए थे। ऐसे में दोनों ने शादी कर ली थी। हालांकि शादी के बाद दोनों को कोई संतान नहीं हुई। सायरा दिलीप का खूब ख्याल रखती हैं और दिलीप भी सायरा संग वक्त बिताते हैं । दोनों ने कभी बच्चे ना होने का कोई दुख नहीं जताया।
विज्ञापन

3 of 5
जावेद अख्तर, शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जावेद अख्तर-शबाना आजमी

शबाना जावेद की दूसरी पत्नी हैं। उनसे पहले जावेद अख्तर ने हनी ईरानी से शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे हुए फरहान अख्तर और जोया अख्तर। हालांकि जावेद और शबाना की शादी के बाद कोई औलाद नहीं हुई। इस बात से इस कपल को कोई फर्क नहीं पड़ता है। शबाना जोया और फरहान को अपने बच्चों जैसा ही मानती हैं।

4 of 5
अनुपम खेर ,किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर-किरण खेर

अनुपम और किरण की मुलाकात एक थिएटर प्ले के दौरान हुई थी। दोनों की जिंदगी में प्यार पहले ही दस्तक दे चुका था और दोनों ही शादीशूदा थे। हालांकि जब उनकी शादियां सफल नहीं हुईं तो उन्होंने अपने पार्टनर से तलाक ले लिया और साल 1985 में शादी कर ली। अपनी पहली शादी से किरण खेर को एक बेटा हुआ, लेकिन अनुपम से शादी के बाद उनकी कोई औलाद नहीं हुई। वहीं अनुपम ने किरण के बेटे को अपना नाम दिया और आज ये कपल एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खान परिवार - फोटो : Instagram
सलीम-हेलन

सलीम खान ने सलमा से शादी की और उनके चार बच्चे हुए। इसके बाद सलीम खान को हेलन पसंद आ गईं और साल 1981 में हेलन के साथ शादी रचाई। हालांकि शादी के बाद सलीम और हेलन को कोई औलाद नही हुई, लेकिन पूरा परिवार एक दूसरे से बेहद प्यार करता है और सब साथ रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें