फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: दिलीप कुमार को फैन ने दी थी चिट्ठी लिखकर तेजाब फेंकने की धमकी, पढ़िये पूरा किस्सा

Mon, 20 Dec 2021 08:43 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिलीप कुमार की फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
 
दिलीप कुमार ने अपने अभिनय के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अमिट छाप छोड़ी। वह अपने दौर के सबसे पॉपुलर एक्टर रहे और 'ट्रेजडी किंग' कहलाये। उन्होंने ऐसी भूमिकाएं निभाई, जो फिल्म इंडस्ट्री में यादगार बन गईं। फिल्मों में उनके योगदान के लिए उन्हें सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी नवाजा गया। भारत में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी दिलीप कुमार की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग थी और उन्हें वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'निशान-ए-इम्तियाज' दिया गया। 98 साल की उम्र में इसी साल 7 जुलाई को दिलीप कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली। 

जहां अभिनय की बदौलत दिलीप कुमार के करोड़ों प्रशंसकों ने उन्हें प्यार और मोहब्बत बख्शी, वहीं एक फैन ऐसा भी था जो कि उन पर तेजाब फेंकना चाहता था। आगे पढ़िये क्या है यह पूरा किस्सा...

 
विज्ञापन

2 of 5
सायरा बानो, दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
फैन ने चिट्ठी लिखकर बताया था तेजाब फेंकने का कारण
एक्टर दिलीप कुमार पर तेजाब फेंकने की ख्वाहिश रखने वाला भी उनका फैन था। यह बात इस प्रशंसक ने बकायदा चिट्ठी लिखकर बताई थी। दिलीप कुमार के इस फैन ने चिट्ठी के जरिए बताया था कि वह क्यों उनपर तेजाब फेंकना चाहता है। बताया जाता है कि यह शख्स दिल्ली का रहने वाला था और इसकी चिट्ठी दिलीप कुमार तक भी पहुंची थी।
विज्ञापन

3 of 5
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप कुमार पर तेजाब फेंकने की इच्छा रखने वाले शख्स का नाम मोहम्मद यासीन चांदीवाला था। जिसने उनपर तेजाब फेंकने के पीछे तीन वजहों को बताया था। इस शख्स ने जो पहली वजह बताई थी, उसमें कहा था कि दिलीप साहब को अपना हिंदू नाम नहीं रखना चाहिए था।
 

4 of 5
दिलीप कुमार - फोटो : Social Media
मोहम्मद यासीन ने दिलीप कुमार पर तेजाब फेंकने की दूसरी वजह उनके मुस्लिम महिलाओं से रिश्ते को बताया था। इस शख्स का कहना था कि दिलीप कुमार मुस्लिम महिलाओं के साथ रिश्ता बनाते हैं और फिर उनकी जिंदगी बर्बाद कर देते हैं। तीसरी वजह यह थी कि दिलीप कुमार इस शख्स की मदद करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, दिलीप कुमार का यह फैन चाहता था कि वह उनकी मदद करें। उसने यह चिट्ठी इसलिए लिखी थी ताकि उसे अटेंशन मिल सके। यह शख्स पाकिस्तान का रहने वाला था और भारत में किसी वजह से फंस गया था। इसलिए यह प्रशंसक चाहता था कि दिलीप कुमार उनकी मदद करे और उसे पाकिस्तान पहुंचाए। मोहम्मद यासीन की यह चिट्ठी पुलिस को उसके दोस्त ने दी थी। चिट्ठी पढ़ने के बाद पुलिस ने दिलीप कुमार के पाली हिल बंगले की सुरक्षा बढ़ा दी थी। हालांकि, दिलीप कुमार ने पुलिसकर्मियों को वहां से जाने के लिए कह दिया था। यह शख्स तेजाब की बोतल लेकर उनके घर तक पहुंच गया था और पुलिस ने इसे पकड़ लिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें