फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ऐश्वर्या से ईडी की पूछताछ और अरमान कोहली की जमानत याचिका खारिज, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Mon, 20 Dec 2021 08:00 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
ऐश्वर्या राय बच्चन, अरमान कोहली - फोटो : Social Media
बहुचर्चित पनामा पेपर्स लीक मामले में बच्चन परिवार की बहू और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन सोमवार को ईडी दफ्तर पहुंची। यहां उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ करीब पांच घंटे तक चली। इसके बाद ऐश्वर्या ईडी दफ्तर से रवाना हो गईं। ईडी ने उन्हें इससे पहले तीन बार समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था।  पनामा पेपर्स मामले की लंबे समय से जांच चल रही है, इस मामले में अभिषेक बच्चन से भी पूछताछ हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, ED के अधिकारियों ने ऐश्वर्या से पूछने वाले सवालों की लिस्ट तैयार कर ली है। हालांकि ऐश्वर्या राय ने पहले भी इन दस्तावेजों को पूरी तरह से झूठ का पुलिंदा करार दिया है। इन दस्तावेजों में फिल्मी सितारों और उद्योगपतियों सहित 500 भारतीयों के नाम शामिल हैं।इस पेपर लीक में अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय समेत कई भारतीय हस्तियों के नाम थे। सभी लोगों पर टैक्स धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। इस मामले में नाम सामने आने के बाद अमिताभ ने कहा था कि उन्होंने भारतीय नियमों के तहत ही विदेश में धन भेजा है। उन्होंने पनामा पेपर्स में सामने आई कंपनियों से भी किसी तरह का संबंध होने से मना किया था। 
 
Panama Papers Leak Case: ईडी के सामने पेश हुईं ऐश्वर्या, करीब पांच घंटे तक चली पूछताछ




 





 
विज्ञापन

2 of 10
अरमान कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
ड्रग्स मामले में फंसे अरमान कोहली की जमानत याचिका बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिर खारिज कर दी। 25 अक्बतूर को अरमान की तरफ से जमानत याचिका दाखिल की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया। दरअसल, एनसीबी को अरमान कोहली के जुहू स्थिति घर से छापेमारी के दौरान कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद हुए थे। जिसके बाद ड्रग्स रखने के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था- कोहली के मोबाइल फोन से चैट और कुछ वीडियोज मिले हैं, जिससे साफ है कि वह मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में शामिल थे। जांच के दौरान प्राप्त सामग्री की जांच करने के बाद ‘प्रथम दृष्टया’ ऐसा लगता है कि कोहली ‘मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से संबंधित सह-आरोपियों के साथ अच्छी तरह से जुड़े हुए थे।’ विशेष अभियोजक अद्वैत सेठना ने अदालत में कोहली और सह-आरोपियों के बीच की चैट पेश की थी।
 
Drugs Case: अरमान कोहली की जमानत याचिका फिर खारिज, पांच महीने से जेल में बंद हैं एक्टर





 
विज्ञापन

3 of 10
रैपर डैरेल कैल्डवेल - फोटो : Social Media
रैपर डैरेल कैल्डवेल की लॉस एंजेलिस में संगीत समारोह के दौरान विवाद के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वह महज 28 साल के थे। उन्हें ड्रेको द रूलर के नाम से भी जाना जाता था।  रैपर के ‘पब्लिसिस्ट’ स्कॉट जॉसन ने रविवार को ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ और ‘रोलिंग स्टोन’ से कैल्डवेल की मौत की पुष्टि की। इस कार्यक्रम में स्नूप डॉग, 50 सेंट और आईस क्यूब भी परफॉर्म करने वाले थे, लेकिन इस घटना के बाद आयोजकों ने कार्यक्रम रद्द कर दिया। रैपर ड्रेको पर ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन एलए’ संगीत समारोह में शनिवार की रात हमला किया गया था। लॉस एंजेलिस पुलिस के अधिकारी ने बताया कि रविवार तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। 
 
दुखद: रैपर डैरेल कैल्डवेल की चाकू से गोदकर हत्या, संगीत समारोह में झगड़े के बाद हुआ हमला

4 of 10
Gehraiyaan Teaser out - फोटो : Instagram
निर्देशक शकुन बत्रा फिल्म ‘कपूर एंड संस’ के बाद से जिस फिल्म को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं, वह फिल्म अब सीधए ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। इस खबर के साथ करण जौहर निर्मित इस फिल्म का नाम भी सामने आ गया है। दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य कारवा स्टारर इस फिल्म का नाम रखा गया है ‘गहराइयां’ और हाल में धर्मा प्रोडक्शंस के वायकॉम18 स्टूडियोज के साथ हुए गठबंधन के बाद रिलीज होने वाली करण जौहर की ये पहली फिल्म है। फिल्म में ही नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी केंद्रीय भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर अगले महीने ओटीटी पर होने जा रहा है। 
 
Gehraiyaan Teaser: दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म ‘गहराइयां’ ओटीटी पर होगी रिलीज, इस दिन का निकला मुहूर्त


 
विज्ञापन

5 of 10
Hamsa nandini - फोटो : Instagram
दक्षिण भारत की ग्लैमर और फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम रही हैं हंसा नंदिनी। हंसा को लोगों ने तमाम फिल्मों में बेहतरीन गानों पर नाचते थिरकते देखा। उनकी अपनी जिंदगी भी बहुत खुशगवार तरीके से चल रही थी लेकिन फिर एक दिन उनके जीवन को हिला देने वाली एक जानकारी उन्हें उनके डॉक्टर से मिली। उन्हें कैंसर हो गया था। लेकिन, हंसा नंदिनी के मुताबिक कि कोई फर्क नहीं पड़ता कि जीवन मुझे क्या देता है, चाहे कितनी भी मुश्किल भरी क्यों न लगे लेकिन मैं एक पीड़ित की भूमिका को निभाने से इंकार करती हूं। मैं डर, निराशावाद और नकारात्मकता को हावी नहीं होने से इनकार करती हूं। मैं पीछे हटने से इंकार करती हूं। बल्कि मैं हिम्मत और प्यार से आगे बढ़ूंगी।
 
Fight Against Cancer: ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं अभिनेत्री हंसा नंदिनी, दर्द साझा कर बोलीं, ‘इसकी जानकारी और इससे भिड़ना जरूरी’


 
विज्ञापन

6 of 10
प्रीति जिंटा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा  की गिनती बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में की जाती है।  उन्हें उनके अभिनय के लिए तो जाना ही जाता है, इसके अलावा वे 'डिंपल गर्ल' के नाम से भी मशहूर हैं। प्रीति ने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से प्रीति फिल्मों से थोड़ी दूर हैं। हाल ही में प्रीति जिंटा दो जुड़वां बच्चों की मां बनी हैं और इन दिनों अपने नवजात बच्चों जय और जिया के साथ अमेरिका में अपने घर पर वक्त बिता रही हैं। प्रीति भले ही फिल्मों से दूर हो लेकिन वे अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं। अब प्रीति जिंटा ने अपने घर की खेती की वीडियो साझा की है, जिसमें वे एक बड़े केले के पेड़ को दिखाते हुए नजर आ रही हैं। 
 
Video: प्रीति जिंटा ने दिखाई अपने घर की खेती, बोलीं "सब्र का फल मीठा होता है"


 
विज्ञापन

7 of 10
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ अपनी मैरिड लाइफ शुरू कर चुकी हैं। इन दिनों अंकिता एक के बाद एक वजहों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने विक्की जैन संग ग्रैंड अंदाज में शादी रचाई, जिसमें टीवी जगह के कई जाने माने सितारे नजर आए। अंकिता ने शादी के बाद पहली बार अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसका वीडियो और तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए थे। अब अंकिता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे देसी अंदाज में अपनी ससुराल में गृह प्रवेश की रस्म निभाती नजर आ रही हैं। वीडियो में अंकिता लोखंडे ने रॉयल ब्लू कलर की गोटेदार साड़ी पहनी हुई है और वे अपने ससुराल में गृह प्रवेश की रस्म निभाती नजर आ रही हैं। नई नवेली दुल्हन अंकिता हल्दी से दरवाजे पर अपने हाथों की छाप लगाती हैं। उनके साथ पति विक्की जैन भी हल्दी के छाप लगाते हैं। इसके बाद अंकिता ने गृह प्रवेश किया। इस दौरान अंकिता का अंदाज बिल्कुल देसी बहू की तरह था। उन्होंने अपने सिर पर पल्लू लिया हुआ था। गृह प्रवेश के बाद अंकिता ने सभी बड़े बुजुर्गो का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। 
 
Video: विक्की जैन के घर में यूं हुआ नई बहू का स्वागत, सिर पर पल्लू संभालती हुई नजर आईं अंकिता लोखंडे


 

8 of 10
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और उसे कथित तौर पर प्रदर्शित करने के मामले में इस साल की शुरुआत गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद वे एक के बाद एक सवालों के घेरे में घिरते जा रहे था। फिलहाल जेल से बाहर आने के बाद अब पहली बार राज कुंद्रा ने इस मुद्दे पर अपना ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि वे अपनी जिंदगी में कभी भी किसी तरह की अश्लील फिल्में बनाने या उसे प्रदर्शित करने में कभी शामिल नहीं रहे। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से इस मामले में दखल न देने और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है।
 
Pornography Case: पोर्न वीडियो केस में राज कुंद्रा का बयान, बोले- मुझे मेरे परिवार ने ही दोषी समझ लिया लेकिन...


 

9 of 10
कबीर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बजरंगी भाईजान 2 की घोषणा कर दी है। अब तय है कि यह फिल्म जल्द ही बनेगी। हालांकि, सलमान खान ने यह नहीं बताया कि बजरंगी भाईजान 2 की शूटिंग कब से होगी और इस फिल्म में कौन-कौन अभिनय करेगा? हालांकि, उन्होंने इस बात को कंफर्म कर दिया है कि इस फिल्म की अगली कड़ी बनेगी।  सलमान ने रविवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में अपने करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक 'बजरंगी भाईजान' की अगली कड़ी की आधिकारिक घोषणा की थी।
 
Bajrangi Bhaijaan 2: सलमान खान के बाद अब कबीर खान ने कही यह बात, बजरंगी भाईजान 2 को लेकर जानिए नया अपडेट


 
विज्ञापन

10 of 10
कृष्णा श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हालांकि, यह भी सच है कि वह अपने पिता जैकी श्रॉफ और भाई टाइगर श्रॉफ की तरह सेलिब्रिटी नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके अच्छे खासे फैन फॉलोअर्स हैं। स्टार किड कृष्णा श्रॉफ इस वक्त कश्मीर में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने इसकी तस्वीरें और वीडियो शेयर की है।
 
Krishna Shroff: जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ कश्मीर में मना रही हैं छुट्टियां, यूजर्स बोले- ठंड नहीं लगती क्या?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें