फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 Years Of Dilip Kumar: अदाकारी का स्कूल बने दिलीप कुमार के ये 10 किरदार, जीते सबसे ज्यादा बेस्ट एक्टर ईनाम

Sun, 11 Dec 2022 09:58 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
दिलीप कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किसी इंसान का यूसुफ खान से दिलीप कुमार बनना और फिर जमाने भर के खान साब बन जाना यूं ही नहीं होता। उनके बाद के तमाम खान सितारों ने खुद को खान साब कहलाने की भरपूर कोशिश भी कि लेकिन जमाने को सिनेमा का दूसरा खान साब शायद मंजूर नहीं है। मीर तकी मीर जब लिखते हैं, मत सहल हमें जानो फिरता है फ़लक बरसों, तब ख़ाक के परदे से इनसान निकलता है.. तो मानो यूं लगता है कि दिलीप कुमार की शख्सियत के लिए ही इसे लिखकर रखा गया होगा। दिलीप कुमार आज होते तो अपना 100वां जन्मदिन मना रहे होते। भारतीय सिनेमा के वह ‘ट्रेजेडी किंग’ कहलाए। दर्जनों ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। रुआब ऐसा कि हिंदुस्तान ही नहीं पाकिस्तान के भी निशान ए इम्तियाज बन गए। आजादी के तीन साल पहले फिल्म 'ज्वार भाटा' में वह पहली बार परदे पर दिखे और आखिरी बार कैमरे से उनकी आंखें चार साल 1998 में फिल्म 'किला' में हुईं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स उन्हें सबसे ज्यादा पुरस्कार जीतने वाले भारतीय अभिनेता के तौर पर गिनता है। करते हैं बात उनके करियर के उन 10 बेहतरीन पड़ावों की जिनमें उनके किरदारों ने हिंदी सिनेमा में अदाकारी का एक नया स्कूल ही खोल दिया..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
फिल्म 'शक्ति' का एक सीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शक्ति (1982) निर्माता जोड़ी मुशीर रियाज की बनाई फिल्म ‘शक्ति’ निर्देशक रमेश सिप्पी की ‘शोले’ और ‘शान’ के बाद बनाई फिल्म है। क्या कुछ नहीं था इस फिल्म में। आर डी बर्मन का कमाल का संगीत, सलीम-जावेद की कमाल की कहानी और दिलीप कुमार एक पुलिस अफसर के किरदार में। बेटे से पिता की पटती नहीं है। जनरेशन गैप की कहानी कहती फिल्म ‘शक्ति’ को हिंदी सिनेमा में एक कालजयी फिल्म का दर्जा हासिल है। फिल्म में अमिताभ बच्चन हैं। राखी हैं। स्मिता पाटिल भी हैं। और, साथ में हैं कुलभूषण खरबंदा व अमरीश पुरी। फिल्म ने चार फिल्मफेयर अवार्ड जीते। हिंदी सिनेमा की ये उन गिनती की फिल्मों में शामिल है जिनके दोनों मुख्य अभिनेता एक ही साल फिल्मफेयर के बेस्ट एक्टर अवार्ड के लिए नामित हुए। और, जाहिर है पुरस्कार दिलीप कुमार की झोली में ही गिरा। फिल्म ‘शक्ति’ के बाद दिलीप कुमार अपनी दो और फिल्मों ‘मशाल’ और ‘सौदागर’ के लिए भी इस पुरस्कार के लिए नामित हुए।

Bollywood: सलमान खान से लेकर रिया तक, बॉलीवुड के ये मशहूर सितारे कथित डेटिंग की वजह से बटोर रहे सुर्खियां
विज्ञापन

3 of 11
राम और श्याम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राम और श्याम (1967)
दिलीप कुमार की फिल्मोग्राफी को अगर सबसे बाद की फिल्मों की तरफ से बीते बरसों की फिल्मों की तरफ पढ़ना शुरू करें तो पता चलता है कि फिल्म ‘शक्ति’ से पहले उनकी अदाकारी की धूम ‘क्रांति’ में भी खूब हुई लेकिन जिन फिल्मों के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नॉमीनेशन मिला, वे फिल्में रहीं, ‘बैराग’, ‘सगीना’, ‘गोपी’, ‘संघर्ष’ और ‘आदमी’। फिल्म ‘शक्ति’ से पहले दिलीप कुमार ने फिल्म ‘राम और श्याम’ में बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड जीता था। फिल्म में दिलीप कुमार डबल रोल में नजर आए। एक तरफ तेज तर्रार नौजवान तो दूसरा इसके बिल्कुल विपरीत। दिलीप कुमार के सामने थे फिल्म में प्राण, वहीदा रहमान और मुमताज।
Sushant Singh Rajput: मुंबई में सुशांत के घर को अब तक नहीं मिला किराएदार? मकान मालिक ने कही यह बात

4 of 11
लीडर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लीडर (1964)
दिलीप कुमार ने अपनी जिन फिल्मों की कहानियां खुद ही लिखीं उनमें फिल्म ‘गंगा जमना’ के अलावा फिल्म ‘लीडर’ भी शामिल है। इस फिल्म के लिए दिलीप कुमार ने फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार अपने नाम किया था। यह एक पॉलीटिकल ड्रामा फिल्म है जिसमें विजय (दिलीप कुमार) पर एक राजनेता की हत्या का आरोप लग जाता है जिसके बाद विजय और सुनीता (वैजयंती माला) इस साजिश को नाकाम करते हैं।  
Shubhangi Atre: 'भाबी जी घर पर हैं' फेम शुभांगी अत्रे की आंखों का हुआ बुरा हाल, बोलीं- तीन दिन के बाद भी...
विज्ञापन

5 of 11
कोहिनूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोहिनूर (1961)
कहा जाता है कि फिल्मों में लगातार दुखों से भरे किरदार करने का असर दिलीप कुमार के निजी जीवन पर भी पड़ने लगा था। जिसके बाद उन्हें दूसरे तरह के किरदार करने की हिदायत दी गई। दिलीप कुमार ने इसके बाद फिल्म 'कोहिनूर' का चयन किया। फिल्म में दिलीप कुमार के साथ मीना कुमारी हैं। दोनों राजकुमार और राजकुमारी के किरदार में हैं। फिल्म में दोनों तलवारबाजी और डांस करते हुए नजर आते हैं। इस फिल्म की हास्य से से भरपूर अदाकारी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
विज्ञापन

6 of 11
'मुगल ए आजम' - फोटो : सोशल मीडिया
मुगल-ए-आजम (1960)
के आसिफ निर्देशित यह फिल्म सिनेमा जगत की ऐसी फिल्म है जो फिर कभी दोबारा नहीं बनाई जा सकी। फिल्म में दिलीप कुमार ने अकबर के बेटे शहजादे सलीम का किरदार निभाया था। जिन्हें अपने दरबार की ही एक कनीज नादिरा (मधुबाला) से प्यार हो जाता है। दोनों के इस प्यार से अकबर नाराज हो जाते हैं। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं लेकिन अकबर इसकी इजाजत नहीं देते हैं और दोनों को जुदा करने के लिए जी जान लगा देते हैं। फिल्म में दिलीप कुमार ने जिस तरह से इश्क में डूबे शहजादे का रोल प्ले किया है वह आज भी एक मिसाल है।
Shriya Saran: बेटी को छोड़ 'दृश्यम' की शूटिंग पर जाती थीं श्रिया सरन, बोलीं मिस कर दिया बेहद खास मूमेंट
विज्ञापन

7 of 11
मधुमती - फोटो : सोशल मीडिया
मधुमती (1958)
इस फिल्म में जहां दिलीप कुमार ने आनंद और देवेन्द्र नाम के दो व्यक्तियों का किरदार निभाया था तो वहीं वैजयंती माला ने मधुमती, माधवी और राधा नाम की तीन लड़कियों का रोल प्ले किया था। पुनर्जन्म पर आधारित इस फिल्म को लोगों ने इतना पसंद किया था कि आगे चलकर इस फिल्म की कई रीमेक फिल्में बनी जिनमें 'कुदरत', 'बीस साल बाद' और 'ओम शांति ओम' जैसी फिल्में शुमार हैं। दिलीप कुमार के निभाए दोनों ही किरदार लोगों को काफी पसंद आए थे। इस फिल्म में निभाए डबल रोल से उन्होंने फिल्म जगत में अपनी धाक जमा ली थी।

8 of 11
नया दौर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नया दौर (1957)
आजादी के बाद की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म की कहानी, गाने और एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आई थी। बी आर चोपड़ा निर्देशित इस फिल्म में दिलीप कुमार ने शंकर नामक एक तांगेवाले की भूमिका अदा की है जो बस की वजह से तांगेवालों की जीविका खत्म होने के खिलाफ लड़ता है। फिल्म में वैजयंती माला, अजीत और जीवन भी मुख्य किरदार में हैं।
Milind Soman Trolled: बर्तन धोने के लिक्विड का विज्ञापन करना मिलिंद सोमन को पड़ा भारी, बुरी तरह हो रहे ट्रोल

9 of 11
आजाद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आजाद (1955)
एस एम श्रीरामुलु नायडू निर्देशित इस फिल्म में दिलीप कुमार ने एक अमीर व्यक्ति और कुख्यात डाकू आजाद का किरदार निभाया है। फिल्म में शोभा (मीना कुमारी) अगवा कर ली जाती हैं। उनके करीबी उन्हें ढूंढने की पूरी कोशिश करते हैं लेकिन उनका पता नहीं चलता है। फिर कुछ समय बाद जब शोभा वापस आती है और बताती है कि उसे आजाद ने बचाया और उसका काफी ख्याल रखा। वह आजाद से शादी करना चाहती है हालांकि शोभा का परिवार इसके खिलाफ होता है।
Vivek Agnihotri: द वैक्सीन वॉर पर विवेक अग्निहोत्री ने दिया बड़ा अपडेट, रिसर्च हुई पूरी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

10 of 11
देवदास - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
देवदास (1955)
1955 मे बनी यह फिल्म शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास 'देवदास' पर आधारित है। फिल्म में दिलीप कुमार ने देवदास का किरदार निभाया था जो एक आकर्षक  युवक होता है और शराब के शिकंजे में फंस जाता है। फिल्म को बहुत अधिक सफलता मिली थी। ‘देवदास’ हिंदी फिल्म जगत की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में एक है। दिलीप कुमार के साथ ही साथ पारो और चंद्रमुखी का किरदार निभाने वाली सुचित्रा सेन और वैजयंती माला के अभिनय को भी समीक्षकों द्वारा सराहा गया। इस फिल्म के जरिए दिलीप कुमार को सिनेमा जगत में एक सशक्त अभिनेता के तौर पर पहचान मिली।
विज्ञापन

11 of 11
दाग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दाग (1952)
इस फिल्म में दिलीप कुमार ने शंकर का किरदार निभाया है जो अपनी विधवा मां के साथ गरीबी में जीवन जी रहा है। खिलौने बेचकर वह अपना जीवनयापन करता है। उसे शराब पीने की लत पड़ जाती है। इस बीच वह पार्वती (निम्मी ) को अपना दिल दे बैठता है। अपनी मां से बहस करने के बाद वह अपना जीवन बदलने का फैसला करता है हालांकि उसके अतीत के दुश्मन उसके भविष्य को लगातार प्रभावित करते हैं। इस फिल्म का निर्देशन अमिय चक्रवर्ती ने किया है। इस फिल्म के लिए दिलीप कुमार ने अपने करियर का पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था।
Shehnaaz Gill: विक्की कौशल की आंखों में खोईं शहनाज गिल, बोलीं- इतना हैंडसम मुंडा हो तो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें