अपनी दमदार अदाकारी और कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसी-ठहाकों का डोज देने वाले अभिनेता दिलीप जोशी आज 55 साल के हो गए हैं। दिलीप आज 'जेठालाल' बनकर करोड़ों दर्शकों के दिल पर राज करते हैं। इस शो से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। उन्होंने अपने स्टाइल, किरदार और कॉमेडी से फैंस का दिल जीता और दुनियाभर में शोहरत पाई। आज वह आलीशान जीवन जीते हैं। भले ही आज वह करोड़ों के मालिक हों, लेकिन कभी वह अपने संघर्ष के दिनों में महज 50 रुपये की फीस लेकर काम किया करते हैं। चलिए अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...