फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दिल बेचारा' का ट्रेलर देख सितारे हुए भावुक और धारावाहिकों के सेट्स तक पहुंचा कोरोना, पांच खबरें

Tue, 07 Jul 2020 07:55 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Social Media
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे है, लेकिन उनसे जुड़ी यादों को उनके फैंस और करीबी अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। सोमवार (6 जुलाई) को उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर रिलीज हुआ। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं उनकी आखिरी फिल्म का ट्रेलर देखकर बॉलीवुड के कई सितारे भावुक हो गए। 

Dil Bechara Trailer: सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म का ट्रेलर देखकर भावुक हुए बॉलीवुड सितारे, दिया ऐसा रिएक्शन

 
विज्ञापन

2 of 5
दिशा सालियन, सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से कुछ दिन पहले ही उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की भी मौत हो गई थी। दिशा सालियन की मौत 12वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। हालांकि कुछ लोगों ने उनकी मौत को भी आत्महत्या बताया था। दिशा सालियन की मौत के ठीक कुछ दिनों बाद सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी। ऐसे में अब अभिनेता और उनकी पूर्व मैनेजर की मौत को बहुत से लोग एक-दूसरे से जोड़कर देख रहे हैं। जिसको लेकर दिशा सालियन के परिवारवालों ने बयान जारी किया है। 

सूरज पंचोली से नाम जुड़ने पर सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन के परिवार का आया बयान, कहा- 'आप सब हमारा दर्द समझेंगे..'


 
विज्ञापन

3 of 5
अरशद वारसी
मुंबई में बिजली का अधिक बिल आने से बॉलीवुड स्टार्स परेशान हैं। ट्विटर के जरिए लगातार सेलेब्स इसकी शिकायत कर रहे हैं। तापसी पन्नू, हुमा कुरैशी और सोहा अली खान सहित कई बड़े सितारे इसे लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। इस बीच अरशद वारसी का भी एक लाख रुपये से अधिक बिजली का बिल आया, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। जब उन्होंने इसकी शिकायत करते हुए ट्वीट किया तो बिजली कंपनी की तरफ से जवाब मिला कि वो पर्सनल कमेंट न करें और अपना ट्वीट डिलीट कर दें।

एक लाख रुपये से अधिक बिजली का बिल आने पर अरशद वारसी ने किया ऐसा ट्वीट, कंपनी बोली- इसे डिलीट करो
 

4 of 5
प्राची देसाई और अजय देवगन - फोटो : Social Media
रोहित शेट्टी की बहुचर्चित कॉमेडी फिल्म बोल बच्चन को आठ साल पूरे हो गए हैं। सोमवार को इस मौके पर फिल्म के मुख्य कलाकार अजय देवगन ने ट्वीट कर अपने सहयोगी कलाकार अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन को याद किया। लेकिन इस ट्वीट में अजय देवगन फिल्म के दूसरे कलाकरों को याद करना भूल गए जिसके बाद प्राची देसाई ने उन पर तंज कसते हुए उन्हें इस बात की याद दिलाई। 

'बोल बच्चन' के आठ साल पूरे होने पर ऐसा ट्वीट कर बैठे अजय देवगन, प्राची देसाई ने कसा तंज


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरे साईं, डॉ. बी आर अंबेडकर - फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र के कई इलाकों में संक्रमण के खतरनाक स्तर तक पहुंच चुके कोविड 19 वायरस ने अब टीवी इंडस्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया है। शूटिंग में शामिल लोगों के इस वायरस की चपेट में आने से दो धारावाहिकों की शूटिंग रुक गई है। कोरोना संक्रमण का पता चलने के बाद दोनों धारावाहिकों के सभी कलाकारों और तकनीशियनों का कोरोना टेस्ट भी कराया गया है।

मुंबई में टीवी धारावाहिकों के सेट्स तक पहुंचा कोरोना, इन दो धारावाहिकों की शूटिंग बंद होने से हड़कंप


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें