'कबाली' का खुमार उत्तर से लेकर दक्षिण तक दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने कमाई के मामले में कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रजनीकांत के फैन्स उनके प्रति अलग-अलग तरीके से अपना प्रेम जाहिर कर रहे हैं। यहां पढ़िए रजनीकांत से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण और दिलचस्प फैक्ट्स..।
सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने करियर की शुरुआत 1975 में फिल्म अपूर्व रागंगल से की थी। के. बालाचंदर निर्देशित इस फिल्म में रजनीकांत के साथ कमल हासन भी थे। 'अपूर्व रागंगल' ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
जापानी में डब होने वाली पहली भारतीय फिल्म
2 of 7
दक्षिण भारत में भगवान की तरह पूजे जाते हैं रजनीकांत।
- फोटो : Getty Images
1995 में आई रजनीकांत की फिल्म Muthu जापानी में डब की जाने वाली पहली भारतीय फिल्म थी। जापानी में इसे Mutu: Odoru Maharaja के नाम से डब किया गया और 1998 में इस फिल्म ने 1.6 मिलियन डॉलर का बिजनेस किया। 14 दिसंबर 2006 को जापान की नेशनल डाएट में भाषण देते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जापान में इस फिल्म की लोकप्रियता का जिक्र किया था।
विज्ञापन
रजनीकांत की पहली कॉमेडी फिल्म
3 of 7
रजनीकांत उत्तर भारत में काफी लोोकप्रिय हैं।
- फोटो : Getty Images
रजनीकांत ने हिंदी सिनेमा की दो फिल्में डॉन (1978) और गोलमाल (1978) के तमिल रीमेक में काम किया। तमिल में इन्हें क्रमशः बिल्ला (1980) और थिलु मुलू (1981) नाम से बनाया गया। थिलु मुलू को इनकी पहली कॉमेडी फिल्म माना जा सकता है।
रविकुमार के साथ रजनी की जोड़ी खूब जमी।
4 of 7
ब्लॉक बस्टर फिल्मों का किंग
- फोटो : Getty Images
डायरेक्टर केएस रविकुमार के साथ मिलकर रजनीकांत ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री को कई ब्लॉक बस्टर फिल्में दी।
विज्ञापन
रजनी के जोक्स खूब पॉपुलर हैं।
5 of 7
खूब पॉपुलर हैं रजनीकांत जोक्स
- फोटो : Getty Images
रजनीकांत से जुड़े फैक्ट्स और 'रजनीकांत जोक्स' मैसेज के रूप में और इंटरनेट पर बहुत शेयर किए जाते हैं।
विज्ञापन
जब रजनी बने 'लिटिल सुपरमैन'
6 of 7
रजनी के पोस्टरों से रंगा थिएटर
- फोटो : Getty Images
1990 में आई रजनीकांत और उनके सहयोगी कलाकार की तमिल फिल्म 'अथिसाया पिरावी' को 'थवाकलाई' के नाम से जबरदस्त लोकप्रियता मिली। 2006 में 'लिटिल सुपरमैन' नाम से इसके एक क्लिप को यूट्यूब पर खूब देखा गया।
कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है कबाली!
- फोटो : Amar Ujala
डॉयरेक्टर केएस रवि कुमार ने फिल्म एंथिरन में मुख्य भूमिका के लिए पहले 'शाहरुख' से संपर्क किया था। हालांकि किंग खान ने मना कर दिया और फिर रजनीकांत को कास्ट किया गया।