मल्लिका शेरावत
- फोटो : instagram: mallikasherawat
कहा जाता है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद मल्लिका ने बतौर एयरहोस्टेस काम किया, जहां उनकी मुलाकात पायलट करण सिंह गिल से हुई। करण से दोस्ती की शुरुआत हुई और धीरे धीरे दोस्ती प्यार और फिर शादी में बदल गई। लेकिन करीब एक साल बाद ही मल्लिका और करण के रिश्ते में दरार आ गई, जिसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया। हालांकि मल्लिका कभी भी खुद इस बात का जिक्र नहीं किया। उन्होंने इस तरह के सवालों का कभी कोई जवाब नहीं दिया और खुद को हमेशा सिंगल ही बताया।