फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने पहनी मां गौरी की पुरानी ड्रेस? तस्वीरें देख फैंस हो रहे हैरान

Wed, 20 May 2020 08:21 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान, गौरी खान - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टारकिड्स की बात की जाती है, तो शाहरुख खान की शहजादी यानी सुहाना खान का नाम सबसे पहले लिया जाता है। सुहाना खान अक्सर ही सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। इन दिनों सुहाना अपनी एक ड्रेस को लेकर चर्चा में आ गई हैं। सिर्फ सुहाना ही बल्कि उनक मां गौरी खान भी इस वजह से चर्चा का विषय बन गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुहाना खान, गौरी खान - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की बेटी सुहाना खान ने अब तक बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है। लेकिन फिर भी वो सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई हैं। सुहाना की पॉपुलैरिटी उनके पिता से कम नहीं। सोशल मीडिया पर उनकी अधिकतर तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। अब हाल ही में सुहाना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपनी मां गौरी खान की ड्रेस पहनी है।
विज्ञापन

3 of 5
सुहाना खान - फोटो : Social Media
सुहाना की ये तस्वीर उनके एक फैन पेज ने साझा की है। इस तस्वीर में सुहाना काले रंग की पोल्का डॉट्स वाली ड्रेस पहनी हुई हैं। इसे देख लोगों को गौरी खान की याद आ गई हैं। इस ड्रेस को देख फैंस पूछ रहे हैं कि क्या सुहाना ने गौरी की सालों पुरानी ड्रेस पहनी हुई है?
 

4 of 5
शाहरुख खान, गौरी खान - फोटो : Social Media
दरअसल कई साल पहले गौरी खान को भी ऐसी ही ड्रेस पहने देखा गया था। दोनों में अंतर केवल इतना है कि गौरी ने ड्रेस के साथ बेल्ट पहना है और सुहाना ने बेल्ट नहीं पहना। जिस वजह से फैंस ये सवाल कर रहे हैं। गौरी ने ये ड्रेस शाहरुख की फिल्म 'ओम शांति ओम' में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते समय पहनी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
suhana khan - फोटो : instagram
गौरतलब है कि सुहाना खान की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में सुहाना की 'नो मेकअप लुक' में तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों को उनकी मां गौरी खान ने क्लिक किया था। तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था। बता दें कि फैंस सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब तक शाहरुख या सुहाना में से किसी ने भी इस बारे में कोई बात नहीं की है।

पढ़ें: मनोरंजन जगत पर कोरोना का असर, स्थगित हो सकते हैं 'ऑस्कर अवॉर्ड्स'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें