फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाजुद्दीन ही नहीं ये बॉलीवुड सेलेब्स भी ले चुके हैं तलाक, ऋतिक- सुजैन तो शादी के 14 साल बाद हुए थे अलग

Wed, 20 May 2020 06:37 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
इन सेलेब्स की टूट चुकी है सालों पुरानी शादी - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों चर्चा में हैं। इसकी बड़ी वजह है उनका तलाक। दरअसल हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने लॉकडाउन के बीच उन्हें तलाक का नोटिस भेजा है। हालांकि नवाज इस समय अपने घर बुढाना में हैं। जिस वजह से उन्हें नोटिस ई-मेल और व्हॉट्सएप के जरिए भेजा गया है। तलाक का नोटिस भेजे जाने के बाद शादी से पहले के अपने असली नाम अंजना पांडे का प्रयोग शुरू कर चुकीं आलिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की प्रेम कहानी किसी हिंदी फिल्म जैसी ही है। वहीं नवाज के तलाक की खबरों से उनके फैंस हैरान- परेशान हो गए हैं। हालांकि नवाज अकेले ऐसे अभिनेता नहीं हैं जिनकी सालों पुरानी शादी टूटी हो। इससे पहले भी कई अभिनेताओं का तलाक हो चुका है जो काफी चर्चाओं में रहा।
विज्ञापन

2 of 10
ऋतिक रोशन, सुजैन खान - फोटो : instagram
ऋतिक रोशन- सुजैन खान
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक शादी के 14 साल बाद हुआ था। ऋतिक और सुजैन बॉलीवुड के पसंदीदा कपल में से एक हुआ करते थे। दोनों की शादी टूटना उनके फैंस के लिए काफी शॉकिंग खबर थी।
विज्ञापन

3 of 10
अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा - फोटो : social media
मलाइका अरोड़ा- अरबाज खान
सलमान खान के भाई अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के तलाक ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों ने शादी के 19 साल बाद तलाक लिया था। इस खबर से अरबाज और मलाइका दोनों के फैंस चौंक गए थे।

4 of 10
सैफ अली खान, अमृता सिंह - फोटो : social media
सैफ अली खान- अमृता सिंह
अभिनेता सैफ अली खान ने अपने से 12 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी की थी। लेकिन दोनों की शादी 13 साल बाद टूट गई। इस खबर से फैंस का भी दिल टूट गया था। दोनों के दो बच्चे हैं सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। तलाक के कई साल बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर से शादी कर ली थी। सैफ और करीना के बेटे के नाम तैमूर अली खान है। 
विज्ञापन

5 of 10
अर्जुन रामपाल, मेहर जेसिया - फोटो : social media
अर्जुन रामपाल- मेहर जेसिया
अभिनेता अर्जुन रामपाल की पहली पत्नी का नाम मेहर जेसिया है। दोनों बॉलीवुड के चर्चित कपल थे। अर्जुन और मेहर का तलाक शादी के 20 साल बाद हुआ था। दोनों की दो बेटियां हैं। वहीं अर्जुन अब अपनी गर्लफ्रेंड गेब्रिएला के साथ रहते हैं, दोनों का एक बेटा भी है। 
विज्ञापन

6 of 10
करिश्मा कपूर, संजय कपूर
करिश्मा कपूर- संजय कपूर
कपूर खानदान की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर का तलाक भी बेहद शॉकिंग था। करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। इस शादी से करिश्मा को दो बच्चे भी हैं। शादी के 13 साल बाद संजय और करिश्मा एक दूसरे से अलग हो गए। दोनों बच्चे करिश्मा के साथ रहते हैं।
विज्ञापन

7 of 10
आमिर खान, रीना दत्ता - फोटो : twitter
आमिर खान- रीना दत्ता
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान की पहली पत्नी थीं रीना दत्ता। रीना और आमिर ने शादी के 16 साल बाद तलाक ले लिया था। दोनों के तलाक से फैंस काफी चौंक गए थे। इसके बाद आमिर ने किरण राव से शादी की।

8 of 10
रणवीर शौरी, कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : file photo
कोंकणा सेन शर्मा- रणवीर शौरी
बॉलीवुड अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी की शादी टूटना भी लोगों के लिए शॉकिंग था। दोनों ने शादी के महज पांच साल बाद ही तलाक ले लिया था। फिलहाल दोनों का एक बेटा है जो कोंकणा के साथ रहता है।

9 of 10
फरहान अख्तर, अधुना भंभानी
फरहान अख्तर- अधुना भंभानी
बॉलीवुड अभिनेता, लेखक और सिंगर फरहान अख्तर की शादी का टूटना भी शॉकिंग था। फरहान और अधुना दोनों ने शादी के 17 साल बाद तलाक ले लिया। दोनों की दो बेटियां है। फिलहाल फरहान अख्तर के रिलेशनशिप की खबरें जोरों पर हैं। खबरें ऐसी भी हैं कि वो जल्द ही शिबानी दांडेकर से शादी करने वाले हैं।
विज्ञापन

10 of 10
दीया मिर्जा, साहिल सांघा
दीया मिर्जा- साहिल सांघा
बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा भी शादी के महज पांच साल बाद ही अपने पति साहिल सांघा से अलग हो गईं थीं। दोनों के तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया था। क्योंकि शादी को महज पांच साल हुए थे लेकिन दोनों एक दूसरे को बीते 11 सालों से जानते थे।

पढ़ें: Throwback: जब रणबीर करने वाले थे आलिया को गलती से 'किस', ऐसा था अभिनेत्री का रिएक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें