डायना पेंटी
- फोटो : इंस्टाग्राम
सेट पर रहा मजेदार अनुभव
फिल्म में काम करने का अनुभव शेयर करते हुए डायना ने कहा, 'मैंने अब तक जितने भी सेट देखे हैं, यह उनमें सबसे मजेदार साबित हुआ। हम कलाकारों का एक बड़ा ग्रुप था। सभी एक-दूसरे के साथ खूब घुलमिल गए। हम विदेश में बुडापेस्ट में शूटिंग कर रहे थे और अपने रोजाना के तय काम के घंटों के बाद हम नए रेस्तरां एक्सप्लोर करते। लोकल फूड खाते। हम क्योंकि देश से बाहर शूटिंग कर रहे थे, तो हमारा एक व्हाट्सएप ग्रुप था। हम हर दिन के हिसाब से वहां प्लान बनाते'।