फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीया मिर्जा ने पहली बार साझा की प्री वेडिंग सेरेमनी की तस्वीर, हाथों में मेहंदी लगाए आईं नजर

Mon, 15 Feb 2021 12:37 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial
दीया मिर्जा आज यानी 15 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। वह अपने ब्वॉयफ्रेंड वैभव रेखी के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। दीया की प्री वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत हो गई है। उन्होंने एक तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की है।
विज्ञापन

2 of 5
दीया मिर्जा की मेहंदी सेरेमनी - फोटो : instagram/diamirzaofficial
दीया मिर्जा ने मेहंदी लगे हाथ की तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'प्यार'। यह पहली बार है जब दीया मिर्जा ने आधिकारिक तौर पर अपनी शादी के बारे में जानकारी दी है। इसके साथ उनके फैंस शादी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : instagram/poojadadlani02
दो दिन पहले ही दीया मिर्जा की शादी का खुलासा हुआ था। हालांकि तब भी दीया ने इस बारे में कोई बात नहीं की। बीते दिनों दीया प्री वेडिंग पार्टी करती दिखी थीं। शाहरुख खान की मैनेजर और वैभव रेखी के परिवार की करीबी पूजा ददलानी ने एक छोटी सी पार्टी का आयोजन किया जहां वैभव और दीया मिर्जा को देखा गया। पूजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो तस्वीरें साझा की हैं, इसके साथ उन्होंने अपने परिवार में दीया मिर्जा का स्वागत किया है।

4 of 5
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : instagram/poojadadlani02
एक तस्वीर में दीया मिर्जा और वैभव रेखी पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में कपल के साथ अन्य कई लोग भी हैं। तस्वीर के साथ पूजा ने लिखा- 'हमारे इस क्रेजी परिवार में दीया आपका स्वागत है, हम सब तुमसे प्यार करते हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/viralbhayani
एक वेबसाइट के मुताबिक, शादी में 50 लोग ही शामिल होंगे। कपल का संगीत सेरेमनी करने का कोई इरादा नहीं हैं हालांकि दोनों परिवारों के सदस्य साथ में क्वालिटी टाइम बिताएंगे। शादी पारंपरिक तरीके से होगी उससे पहले दोनों रजिस्टर्ड मैरिज भी करेंगे। वैभव रेखी के बारे में बात करें तो वह मुंबई बेस्ड एक बिजनेसमैन हैं। वैभव और दीया पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें