राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर
- फोटो : फाइल
रूही का एलान 2019 में किया गया था। फिल्म पिछले साल जून में रिलीज़ होने वाली थी, मगर पैनडेमिक में सिनेमाघर बंद होने से फ़िल्म की रिलीज़ स्थगित कर दी गयी थी। रूही, बॉलीवुड में हॉरर-कॉमेडी फ़िल्मों की परंपरा को आगे बढ़ा रही है। जाह्नवी कपूर 2018 में धड़क से डेब्यू के बाद अब बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। जाह्नवी की पिछली फ़िल्म गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ कर दी गयी थी। इसके अलावा नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी फ़िल्म घोस्ट स्टोरीज़ में भी जाह्नवी नज़र आयी थीं।