फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 साल से दिया मिर्जा को नहीं मिली थी कोई फिल्म, रणबीर कपूर की 'पत्नी' बनने के बाद किए कई खुलासे

Wed, 27 Jun 2018 02:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रणबीर कपूर
संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' दो दिन बाद यानी 29 जुन को रिलीज हो जाएगी । फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है । क्रिटिक्स की मानें तो यह फिल्म रणबीर कपूर के अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। फिल्म में रणबीर कपूर के लुक की काफी तारीफ हो रही है ।
विज्ञापन

2 of 7
रणबीर कपूर
रणबीर के लुक ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है । फिल्म में दिया मिर्जा, संजय दत्त की तीसरी पत्नी मान्यता दत्त का रोल प्ले कर रही हैं। हाल ही में दिया ने फिल्म को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया । 
विज्ञापन

3 of 7
दिया मिर्जा
उन्होंने कहा, 'जब मैंने पहले रणबीर कपूर को संजय दत्त के लुक में देखा तो मैं हैरान रह गई और मुझे अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हुआ । रणबीर हूबहू संजय की तरह लग रहे थे और उनका हाव-भाव भी बिल्कुल वैसा ही था ।' 

4 of 7
दिया मिर्जा
'संजय के किरदार में खुद को ढालने के लिए असाधारण काम किया है। रणबीर दिनभर में केवल 3 घंटे ही सोते थे । रात में 9 बजे शूटिंग सेट से छूटने के बाद वो करीब 11 बजे तक घर पहुंचते थे । इसके बाद 4 घंटे बाद ही वो करीब तीन बजे मेकअप के लिए वापस सेट पर आ जाते थे ।'
विज्ञापन

5 of 7
diya mirza
'मेकअप के दौरान 4-5 घंटे उन्हें एक ही जगह पर बैठे रहना पड़ता था । इसके बाद 7 बजे से ही शूटिंग शुरू हो जाती थी । इस दौरान गर्मी में भारी मेकअप के साथ लगातार काम करना मामूली बात नहीं होती । इतनी मुश्किल के बाद भी वो अपने आपको कूल बनाए रखते थे ।'
विज्ञापन

6 of 7
रणबीर कपूर
'उनकी एक्टिंग देख मैं ये कहूंगी कि वो बिल्कुल भी साधारण नहीं है । वो एक असाधारण शख्सियत हैं ।' दिया ने अपने रोल के बारे में बताते हुए बताया कि वो पिछले काफी समय से खाली थीं और एक अच्छे रोल का इंतजार कर रही थी। उन्हें अपने करियर की भी चिंता थी । बता देंं कि दिया मिर्जा आखिरी बार साल 2011 में आई फिल्म 'लव ब्रेकअप्स जिंदगी' में नजर आई थीं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रणबीर कपूर
इसी बीच राजकुमार हिरानी ने उन्हें मान्यता का रोल ऑफर किया और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा । दिया कहती हैं, 'मेरी मुश्किल अभी खत्म नहीं हुई थी । चूंकि मैं काफी दिनों बाद शूटिंग कर रही थी । इसलिए मैं काफी नर्वस थी । मैं फिल्म की मेकअप आर्टिस्ट टीम का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिन्होंने मेरे ही नहीं बल्कि पूरी कास्ट के गेटअप पर जबरदस्त काम किया ।'  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें