फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dia Mirza: दीया मिर्जा ने वैभव रेखी के साथ लिए सात फेरे, देखें वरमाला से लेकर फेरों तक की अनदेखी तस्वीरें

Tue, 16 Feb 2021 03:01 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : instagram/diamirzaofficial
दीया मिर्जा अपने ब्वॉयफ्रेंड वैभव रेखी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। शादी की सभी रस्में बेहद सादगी से हुईं जहां दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी शामिल रहे। दीया मिर्जा की शादी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं तो चलिए दिखाते हैं इनसाइड तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 10
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : instagram/diamirzaofficial
शादी में दीया मिर्जा ने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी हुई थी। साथ ही उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की। बालों में गजरा लगाए दीया किसी परी से कम नहीं लग रही थीं।
विज्ञापन

3 of 10
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : instagram-dia mirza fan page
दूसरी ओर वैभव रेखी ने सफेद वेडिंग आउटफिट के साथ गोल्डन रंग का साफा पहना। शादी की रस्मों के बाद दीया और वैभव हाथों में हाथ डाले मीडिया के सामने पोज देने आए।
 

4 of 10
दीया मिर्जा - फोटो : instagram-dia mirza fan page
तस्वीरें खिंचवाने के बाद वैभव चले गए जबकि दीया ने सबको खुद आकर मिठाइयां बांटी। इस दौरान एक फोटोग्राफर ने उनसे कहा, सर को बुला लीजिए तो दीया ने बताया कि सर बहुत शरमाते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 10
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : instagram-dia mirza fan page
दीया मर्जा और वैभव रेखी ने रजिस्टर्ड मैरिज भी की। तस्वीर में देख सकते हैं वे कुछ कागजों पर अंगूठे के निशान दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

6 of 10
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : instagram/diamirzaofficial
इस वीडियो में पहले वैभव रेखी दीया को माला पहनाते हैं फिर दीया वैभव के गले में वरमाला डालती हैं। इस दौरान फेरों की रस्म निभाई गई।

विज्ञापन

7 of 10
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : instagram/diamirzaofficial
मंडव के चारों ओर सफेद और गुलाबी रंग के फूलों से सजावट की गई है। शादी की रस्मों के दौरान दीया खिलखिलाती हुई दिख रही हैं।
 

8 of 10
अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम
इस शादी में दीया की करीबी दोस्त अदिति राव हैदरी भी पहुंचीं। अदिति ने साल की भूमिका निभाते हुए जूता चोरी की रस्म पूरी की। जीजा वैभव रेखी के जूतों को चोरी करने के बाद अदिति ने उन्हें हाथ में लेकर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। पिंक साड़ी में दोस्त दीया की शादी में पहुंचीं अदिति सिंपल लुक में बहुत सुंदर लग रही थीं।
 
 

9 of 10
दीया मिर्जा वेडिंग वेन्यू - फोटो : Instagram
शादी के वेन्यू की कुछ खूबसूरत तस्वीरें हैं। इस तस्वीर में बंगले के मुख्य द्वार की सजावट देखने को मिल रही है। गुलाबी और सफेद रंग के फूलों से गेट को खूबसूरत तरीके से सजाया गया है।  
विज्ञापन

10 of 10
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial
दीया मिर्जा ने प्री वेडिंग सेरेमनी की तस्वीर भी साझा की थी जिसमें वह मेहंदी लगाए नजर आईं। वैभव रेखी के बारे में बात करें तो वह मुंबई बेस्ड एक बिजनेसमैन हैं। वैभव और दीया पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें