फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पावरी होरी है' पर यशराज मुखाटे का वीडियो मचा रहा तहलका, सोशल मीडिया पर करोड़ों लोगों ने देखा

Tue, 16 Feb 2021 02:58 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
यशराज मुखाटे - फोटो : Social media
एक जमाना था जब लोगों का फेमस होना तो दूर बल्कि अपने संदेश को वक्त पर पहुंचाने में भी लंबा समय लग जाता था, लेकिन इस आधुनिक युग के सोशल मीडिया वाले जमाने में लोग पलक झपकते वायरल हो जाते हैंं और देखते ही देखते फेमस भी। कुछ ऐसा ही हुआ है आजकल हर जगह वायरल हो रहे 'पावरी होरी है' वीडियो के साथ।
विज्ञापन

2 of 5
'पावरी होरी है' - फोटो : Social media
सोशल मीडिया के कारण लोग अपनी कलाकारी का नमूना दुनिया के सामने पेश कर पाते हैं और रातों रात इंटरनेट की दुनिया पर फेमस हो जाते हैं। इतना ही नहीं कुछ वीडियो तो ऐसे हैं जिन्हें बनाने वाले को भी नहीं पता होता कि वह अचानक स्टार बन जाएगा। इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे 'पावरी होरी है' वीडियो ने धूम मचा रखी है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
यशराज मुखाटे - फोटो : Social media
वहीं, दूसरी तरफ वीडियो ट्रेंड में आने के बाद इस पर खूब जोक्स और मीम्स भी बन रहे हैं। इस वीडियो पर यशराज मुखाटे ने एक गाना बना डाला है। 'पावरी होरी है' बोल पर मुखाटे द्वारा बनाए गए इस वीडियो को करोड़ों लोग देख चुके हैं। बता दें कि यशराज मुखाटे पेशे से एक इंजीनियर हैं जो म्यूजिक प्रोड्यूसर और कम्पोजर के तौर पर भी काम करने लगे हैं। वह एक सोशल मीडिया पर्सनॉलिटी के तौर पर भी उभरे हैं। उनका जन्म महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुआ था।

4 of 5
'पावरी होरी है' - फोटो : Social media
इस वायरल वीडियो में लड़की कहती दिखती है कि 'ये हमारी कार है, ये हम हैं, और ये हमारी पावरी हो रही है।’ उसका कहने का मतलब होता है कि हमारी पार्टी हो रही है। लड़की के बोलने का ये अंदाज लोगों को भा गया। और हर जगह अब इसी की चर्चा हो रही है। बता दें कि इससे पहले भी कई वीडियो इसी तरह वायरल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यशराज मुखाटे - फोटो : सोशल मीडिया
आपको वो वीडियो तो जरूर याद होगा जिसमें कहा गया था 'साड्डा कुत्ता कुत्ता, तुआड्डा कुत्ता टॉमी’। इसपर भी लोगों ने खूब मजे लूटे थे। इसके पहले कोकिला बेन का 'रसोड़े में कौन था काफी ट्रेंड कर रहा था। इस एक ने लाइन सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें