Dhvani Bhanushali
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
जीतेंगे हम का म्यूजिक वीडियो भी काफी प्रभावशाली दिखता है। कोरोना काल में घर बैठ इसे ट्रिगर हैप्पी की टीम ने निर्देशित किया है। बताया गया कि यह म्यूजिक वीडियो न्यूनतम संसाधनों और बिना किसी तकनीक के ध्वनि के घर पर ही प्राकृतिक रोशनी में फोन से रिकॉर्ड और शूट किया गया है। वीडियो में विभिन्न संस्कृतियों और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के साथ देश भर के प्रतिष्ठित स्थलों को दिखाया गया है, जिसमें पुलिस बल, अग्निशमन, सार्वजनिक सेवा और स्वास्थ्य सेवा कार्यकर्ता शामिल हैं, जो भारत की अदम्य भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं।