फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: 'धुरंधर 2' का दबदबा कायम, 'प्रोजेक्ट हेल मेरी'-'डकैत' को दी मात; जानें रविवार की कमाई

Sun, 12 Apr 2026 08:03 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Report: 'धुरंधर 2', 'डकैत' और 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' ये तीनों ही फिल्में सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। जानिए आज रविवार को इन फिल्मों ने कितने का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्में लगी हुई हैं। जिनमें रणवीर सिंह की 'धुरंधर द रिवेंज' और मृणाल ठाकुर की 'डकैत' के अलावा हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेली मेरी' शामिल हैं। जानिए आज रविवार को इन तीनों फिल्मों ने कितने का कलेक्शन कर लिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर द रिेवेंज' का हफ्तों का कलेक्शन
  • 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'धुरंधर 2' ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • रणवीर सिंह की इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते 263.65 करोड़ रुपये की कमाई की, जो पहले हफ्ते के मुताबिक कम है।
  • तीसरे हफ्ते फिल्म की कमाई पहले दोनों हफ्तों से और भी कम हो गई है। तीसरे हफ्ते आदित्य धर के निर्देशन में बनीं 'धुरंधर द रिवेंज' ने 110.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अभी भी फिल्म का कलेक्शन जारी है।
विज्ञापन

3 of 5
धुरंधर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
'धुरंधर 2' का रविवार का कलेक्शन
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर द रिवेंज' की रिलीज को आज तीसरे रविवार को पूरे 25 दिन हो चुके हैं। रणवीर सिंह की इस एक्शन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 12.76 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो अभी लगातार बदलेगी। 'धुरंधर 2' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर टोटल 1,081.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

4 of 5
डकैत - फोटो : X
'डकैत' का कलेक्शन
  • 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'डकैत' की रिलीज को आज पूरे तीन दिन हो चुके हैं। इस एक्शन फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 18.04 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
  • मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष स्टारर ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.55 करोड़ रुपये की कमाई से शुरुआत की थी।
  • शेनिल देव द्वारा निर्देशित ‘डकैत’ को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। दूसरे दिन इस फिल्म ने 6.85 करोड़ रुपये का कारबोर किया है।
  • मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष ने पहली बार फिल्म 'डकैत' में एक साथ काम किया है। तीसरे दिन रविवार को इस फिल्म ने 4.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो पहले दो दिन के मुकाबले कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रोजेक्ट हेल मेरी - फोटो : X
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का कल्केशन
हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ में रयान गोसलिंग ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म भारत में 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म की रिलीज को पूरे 18 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने आज तीसरे रविवार को 18वें दिन 2.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म ने भारत में अब तक कुल 53.84 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें