फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘डकैत’ भी नहीं रोक सकी ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार, 24वें दिन भी हासिल किए अच्छे आंकड़े; अब तक कुल इतनी हुई कमाई

Sat, 11 Apr 2026 10:22 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है। अब 24वें दिन भी फिल्म ने अच्छे आंकड़े हासिल किए हैं। जानिए अब तक कुल कितनी हुई कमाई…

विज्ञापन
1 of 5
धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर 24 दिन पूरे कर चुकी है। अभी भी फिल्म लगातार अच्छे आंकड़े हासिल कर रही है और दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। अब फिल्म के चौथे शनिवार के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। जानते हैं फिल्म की इस शनिवार को की कितनी कमाई?

विज्ञापन

2 of 5
'धुरंधर 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@jiostudios

24वें दिन की कमाई
रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते में भी अच्छी कमाई कर रही है। अब फिल्म के 24वें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने अपने चौथे शनिवार को 11.85 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। हालांकि, संभव है कि देर रात तक इन आंकड़ों में तब्दीली आए। इसके साथ ही ‘धुरंधर 2’ की कुल कमाई 1067.27 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।

विज्ञापन

3 of 5
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी रिकॉर्डतोड़ कमाई
सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड भी ‘धुरंधर 2’ अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 24 दिनों में ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1658.62 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। फिल्म की निगाहें ‘पुष्पा 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर टिकी हैं।

4 of 5
धुरंधर 2 वर्सेस डकैत - फोटो : सोशल मीडिया

‘धुरंधर 2’ का कुछ नहीं बिगाड़ सकी ‘डकैत’
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ के सामने आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर ‘डकैत’ बनी हुई है। ‘डकैत’ इसी शुक्रवार 10 अप्रैल को रिलीज हुई है। अपने दूसरे दिन यानी शनिवार को ‘डकैत’ ने खबर लिखे जाने तक 4.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इससे जाहिर है कि ‘डकैत’ की रिलीज के बाद भी ‘धुरंधर 2’ अच्छे आंकड़े हासिल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य धर ने किया है निर्देशन
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर 2’ एक स्पाई-थ्रिलर है। फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट पिछले साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। दूसरे पार्ट ‘धुरंधर 2’ ने इस साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म में रणवीर सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और दानिश पंडोर भी अहम किरदारों में दिखाई दिए हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें