फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar 2 Collection Day 2: ‘धुरंधर 2’ को दूसरे दिन निगेटिव रिव्यू का हुआ नुकसान? ‘पुष्पा 2’ से रही पीछे

Fri, 20 Mar 2026 09:31 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 2: पहले दिन शानदार शुरुआत के बाद अब आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ के दूसरे दिन की कमाई सामने आ गई है। जानिए दूसरे दिन कितना रहा फिल्म का कलेक्शन…
विज्ञापन
1 of 5
धुरंधर 2 - फोटो : अमर उजाला

रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का रिलीज के बाद से ही शोर सुनाई दे रहा है। फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह था। इस वजह से एडवांस बुकिंग में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। पहले दिन इसका असर भी बॉक्स ऑफिस पर दिखा। अब जानते हैं कि दूसरे दिन कैसा रहा ‘धुरंधर 2’ का हाल?

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे दिन की कमाई
‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी अच्छी शुरुआत की थी। पेड प्रिव्यू में 43 करोड़ रुपए जुटाने वाली ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। अब फिल्म के दूसरे दिन की भी कमाई सामने आ गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 74.70 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। देर रात ये आंकड़े बदल भी सकते हैं। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन अब 220.25 करोड़ रुपए हो गया है।

विज्ञापन

3 of 5
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

पहले दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग काफी जबरदस्त रही थी। इसलिए फिल्म ने पहले दिन ही 100 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर लिया। फिल्म ने अपने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी। इसके बाद अब दूसरे दिन फिल्म की कमाई और भी बढ़ने की उम्मीद थी। हालांकि, अभी तक फिल्म दूसरे दिन सिर्फ 74.70 करोड़ रुपए ही जुटा पाई है।

4 of 5
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 250 करोड़ के पार
फिल्म वर्ल्डवाइड भी लगातार अच्छी कमाई कर रही है। खबर लिखे जाने तक ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 260.78 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। हालांकि, ये ग्रॉस कलेक्शन के आधार पर है। इसके अभी देर रात तक बढ़ने की भी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुष्पा 2 और जवान - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे दिन शाहरुख की ‘जवान’ को छोड़ा पीछे, ‘पुष्पा 2’ अभी भी आगे
‘धुरंधर 2’ ने अपने दूसरे दिन के कलेक्शन के मामले में ‘धुरंधर’ पार्ट 1 और शाहरुख खान की ‘जवान’ को पीछे छोड़ दिया है। ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने जहां दूसरे दिन सिर्फ 32 करोड़ रुपए की ही कमाई की थी। वहीं ‘जवान’ ने दूसरे दिन 53.23 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। हालांकि, ‘धुरंधर 2’ अभी भी ‘पुष्पा 2’ से पीछे है, जिसने दूसरे दिन 93.80 करोड़ रुपए की कमाई की थी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें