फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धुरंधर 2' ने तोड़ा शाहरुख की 'जवान' का रिकॉर्ड, पहले ही दिन 100 करोड़ पार; टूटे ये रिकॉर्ड्स भी

Fri, 20 Mar 2026 08:29 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2 Day 1 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही तहलका मचा दिया है। ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म यह बन गई है। फिल्म ने पहले दिन कितना कमाया है। इसके साथ ही साउथ की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी रिलीज हुई, इसने कितनी कमाई की है, जानिए? 

विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर जबरदस्त क्रेज सिनेमाघरों में देखने को मिला। पेड प्रीव्यू से लगभग 50 करोड़ कमा चुकी यह फिल्म पहले दिन कमाल का कलेक्शन करने में कामयाब रही। फिल्म ने पहले दिन ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। रणवीर सिंह के करियर की भी यह सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। जानिए ‘धुरंधर 2’ का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। और क्या ‘उस्ताद भगत सिंह’ इस फिल्म के आगे टिक सकी?  



 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'धुरंधर 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

रिलीज से पहले ही 50 करोड़ कमाए थे 
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस काफी वक्त से एक्साइडेट थे। यही वजह है कि इसके पेड प्रीव्यू के टिकट जमकर बिके थे। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने पेड प्रीव्यू से लगभग 50 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं पहले दिन के कलेक्शन में भी इसने धमाका कर दिया। फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ओपनिंग डे कलेक्शन देखकर सब हैरान हैं।


 
विज्ञापन

3 of 5
धुरंधर 2 - फोटो : एक्स (ट्विटर)

100 करोड़ क्लब में क्या 'धुरंधर 2' हुई शामिल?
भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक किसी फिल्म ने ओपनिंग डे पर इतना कलेक्शन नहीं किया, जितना फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने किया है। सैकनिल्क के अनुसार ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं फिल्म का नेट कलेक्शन भी 145.55 करोड़ रुपये हो चुका है। 

4 of 5
धुरंधर 2 - फोटो : एक्स (ट्विटर)
पहले पार्ट के कलेक्शन को पीछे छोड़ा 
इस फिल्म ने पहले पार्ट के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले दिन 28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, ऐसे में ‘धुरंधर 2’ ने अपनी ही पिछले फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। साथ ही ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी पार कर लिया है।  



वर्ल्डवाइड भी किया कमाल का कलेक्शन
फिल्म 'धुरंधर 2' में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी कमाल कर दिखाया है। सैकनिल्क से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसने ओवरसीज 64 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। शुरुआती आंकड़ों में फिल्म 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 236.63 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। हालांकि, यह कारोबार ग्रॉस कलेक्शन के आधार पर है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में भारतीय फिल्मों में 'पुष्पा 2' पहले नंबर पर है। इसने पहले दिन वर्ल्डवाइड 275.2 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे नंबर पर 'धुरंधर 2' ने अपनी जगह बनाई है।

क्या ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने दी टक्कर? 
‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस फिल्म के साथ ही साउथ एक्टर पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी रिलीज हुई थी। यह ‘धुरंधर 2’ का मुकाबला नहीं कर सकी। साउथ फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 31.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।  ‘उस्ताद भगत सिंह’ के कलेक्शन पर ‘धुरंधर 2’ ने असर डाला है। दरअसल, यह बॉलीवुड फिल्म दक्षिणी भारतीय भाषाओं में भी रिलीज हुई। ‘धुरंधर 2’ के तमिल वर्जन ने पहले दिन 958 शो के साथ 1.16 करोड़ रुपये कमाए। वहीं तेलुगु वर्जन ने 1112 शो के साथ 2.12 करोड़ रुपये कमाए हैं। मलयालम और कन्नड़ में इसका कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'धुरंधर 2' की स्टार कास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@Jio Studios
क्या है फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कहानी 
फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कहानी में हमजा उर्फ जसकीरत सिंह रांगी की जासूसी सफर की कहानी खून-खराबा के साथ आगे बढ़ रही है। फिल्म में उसके मकसद का पता भी दर्शकों को चलता है। ‘धुरंधर 2’ में इस बार बड़े साहब के किरदार से पर्दा उठा है, यह किरदार के बारे में जानकर कई लोग चौंक जाएंगे। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन के अलावा कई उम्दा कलाकारों ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें