फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के बीच धर्मेंद्र ने बनाया करोड़ों का बंगला, पहली बार सामने आईं आलीशान घर की तस्वीरें

Fri, 06 Dec 2019 02:42 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dharmendra - फोटो : social media
80 के दशक में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देने वाले धर्मेंद्र लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं । वो अपना ज्यादातर समय फार्म हाउस पर गुजारते हैं । धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं । अक्सर अपने फार्म हाउस से तस्वीरें शेयर करते हैं । इस बार धर्मेंद्र के बंगले की झलक देखने को मिली । 
विज्ञापन

2 of 5
dharmendra house - फोटो : social media
जी हां, धर्मेंद्र ने सोशल मीडिय पर एक वीडियो शेयर किया है । इसमें उन्होंने अपना बंगला दिखाया । धर्मेंद्र के बंगले का वीडियो देख आप खुद समझ जाएंगे कि इसकी कीमत करोड़ों में होगी । बड़ी-बड़ी मूर्तियों के साथ फव्वारे का नजारा बेहद शानदार लगा । 
विज्ञापन

3 of 5
dharmendra house - फोटो : social media
वीडियो में बंगला दिखाने के बाद धर्मेंद्र भी नजर आए । वो मेथी का पराठा और चाय का मजा लेते दिखे । वीडियो को शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा, "ये सब कुछ उसने दिया है, जो चुपचाप एक दिन ले जाएगा । वो जिंदगी बड़ी खूबसूरत है दोस्तों, जियो इसे जी जान से जियो । लव यू । चीयर अप ।"
 

4 of 5
dharmendra house - फोटो : social media
उनके वीडियो पर एक फैन्स ने लिखा: "मॉर्निंग पाजी । जिंदगी को जीना तो पाजी हमने आप से सीखा. अच्छा इंसान कैस बना जाता है । लव यू धरम पाजी ।"  धर्मेंद्र का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है । इस वीडियो को 55 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dharmendra house - फोटो : social media
बता दें कि धर्मेंद्र का असली नाम धरम सिंह देओल है । धर्मेंद्र का बचपन साहनेवाल में गुजरा । धर्मेंद्र के पिता स्कूल हेडमास्टर थे । धर्मेंद्र ने अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से 1960 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था । उनकी आखिरी फिल्म 'यमला-पगला-दीवाना फिर से' थी ।
 

YEAR ENDER: इस साल 9 सितारों ने बॉलीवुड में की धमाकेदार एंट्री, सभी की पहली फिल्म रही फ्लॉप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें