फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा कक्कड़ के भड़कने पर कॉमेडियन ने दी ये प्रतिक्रिया, गानों और छोटे कद का उड़ाया था मजाक

Fri, 06 Dec 2019 02:40 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
Neha Kakkar,Kiku Sharda and Gaurav Gera - फोटो : amar ujala
गायिका नेहा कक्कड़ ने उनके छोटे कद का मजाक बनाने पर कॉमेडियन कीकू शारदा और गौरव गेरा पर गुस्सा जाहिर किया था। दोनों ने अपनी कॉमेडी में नेहा के गानों पर भी चुटकी ली थी जिसके बाद नेहा ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। नेहा के पोस्ट के बाद अब गौरव गेरा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
Kiku Sharda, Gaurav Gera - फोटो : social media
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में गौरव ने कहा- मेरा मकसद उनको दुख देना नहीं था। मैं खुद उनका बहुत बड़ा फैन हो। वो जिस तरह से गाती हैं मुझे पसंद है। उनके गाने हर पार्टियों की जान होते हैं। उनका टैलेंट वाकई शानदार है। मैं इसे साबित करने वाला कोई नहीं होता।'
विज्ञापन

3 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
गौरव ने आगे कहा कि 'मैं और कीकू शारदा उनके फैन हैं और हमें उन पर गर्व है। नेहा ने हमें प्रत्यक्ष तौर पर दोष नहीं दिया है। उन्होंने चैनल के प्रति अपनी निराशा व्यक्त की है। चैनल ने उनका वीडियो हटा दिया है। हमारा इरादा उन्हें दुखी करने का नहीं था। मुझे हाइट वाले पार्ट के बारे में पता ही नहीं था। यहां तक कि मेरी खुद बहुद ज्यादा हाइट नहीं है। कीकू भी छोटी हाइट के हैं। उन्हें कुछ कहने की मेरी कोई औकात नहीं है। मुझे अंदाजा नहीं था कि वो इतना नाराज हो जाएंगी।'

4 of 5
neha kakkar - फोटो : social media
इससे पहले नेहा ने लिखा, 'शर्म आनी चाहिए उन लोगों को जो इस तरह का अपमानजनक और नकारात्मक कंटेंट तैयार करते हैं। मेरे लोग मुझे जानते हैं कि मुझ पर आधारित कॉमेडी को मैं कितना पसंद करती हूं, लेकिन ये कॉमेडी बेहद बेहूदा है। अगर आप मुझसे ज्यादा ही नफरत करते हैं तो मेरा नाम लेना, मेरे गानों का आनंद लेना और गाने पर डांस करना बंद कर दें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neha kakkar - फोटो : social media
नेहा ने आगे लिखा, 'इतना ज्यादा एन्जॉय करते हो मेरे गानों पर, आपने मेरे गीतों पर इतनी कड़ी मेहनत की है, अपनी गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड को मेरे प्रेम गीत सुनाए हैं। उसके बाद भी इतना बुरा लिखते हो मेरे लिए? शर्म नहीं आती? हमें उन लोगों को धन्यवाद करना चाहिए जिनकी वजह से हम खुश होते है, वरना आजकल खुशिया कइयों को मुश्किलों से मिलती हैं।'

अमेरिका में है शाहरुख खान का ये आलीशान बंगला, छुटि्टयां बिताने पहुंचे तो सामने आईं घर की तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें