फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे सनी देओल की 30 साल पुरानी फिल्म को धर्मेंद्र ने किया याद, साझा किया पुराना इंटरव्यू

Wed, 24 Jun 2020 03:48 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धर्मेंद्र, सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह अपने फैंस से लिए सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए खास संदेश के अलावा जिदंगी से जुड़ी कुछ खास यादों को भी सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। इस बार धर्मेंद्र ने अपनी 30 साल पुरानी यादों को ताजा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट अपना एक वीडियो साझा किया है। यह वीडियो 30 साल पुरानी फिल्म घायल का है। फिल्म घायल में धर्मेंद्र के बेटे और अभिनेता सनी देओल के साथ मीनाक्षी शेषाद्री, राज बब्बर और अमरीश पुरी जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था जबकि निर्माता धर्मेंद्र थे। 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म घायल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर घायल से जुड़ी यादों को साझा करते हुए इस फिल्म के मुख्य कलाकार सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्री का पुराना इंटरव्यू साझा किया है। इस वीडियो इंटरव्यू में यह दोनों कलाकार घायल फिल्म से जुड़े अनुभवों को साझा करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में मीनाक्षी शेषाद्री कहती हैं, 'फिल्म किस हद तक चलेगी या कामयाब होगी यह तो मैं नहीं कह सकती थी लेकिन सनी के बारे में मुझे विश्वास जरूर था।'
 

4 of 5
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी ओर वीडियो में सनी देओल बोलते हैं, 'हम कोई कॉमर्शियल टाइप की फिल्म नहीं बना रहे थे जिसमें अजीब से डबल मीनिंग डायलॉग हों।' इसके अलावा वीडियो में मीनाक्षी शेषाद्री ने घायल फिल्म का श्रेय सनी देओल, धर्मेंद्र और राजकुमार संतोषी को देती हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए धर्मेंद्र ने खास कैप्शन भी लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'दोस्तों 30 साल पहले कुछ किया था।' सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र की ओर से साझा किया गया घायल फिल्म का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उनके और इस फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों के फैंस भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म घायल साल 1990 में आई थी और इस फिल्म ने अपने समय में कई पुरस्कार भी हासिल किए थे। 

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के शव का वीडियो बनाने पर भड़की थीं दीपिका पादुकोण, अब पत्रकार ने दिया ये जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें