फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत के सुसाइड के बाद यूं ही नहीं छिड़ी नेपोटिज्म पर बहस, पिछले कुछ सालों में धड़ाधड़ लॉन्च हुए ये स्टार किड्स

Wed, 24 Jun 2020 03:29 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बीते कुछ सालों में लॉन्च हुए ये स्टार किड्स - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड के कई सितारे निशाने पर हैं। सुशांत के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि नेपोटिज्म और गुटबाजी के चलते अभिनेता ने आत्महत्या कर ली। बॉलीवुड के गलियारों में इनसाइडर और आउटसाइडर को लेकर चर्चा चल पड़ी है। पिछले कुछ सालों पर नजर डालें तो स्टार किड्स की लंबी लिस्ट नजर आती है जिन्होंने बॉलीवुड में दस्तक दी है। इनमें से कुछ सफल रहे तो वहीं कई जल्द ही गायब हो गए। तो चलिए हम आपको ऐसे स्टार किड्स के बारे में बताते हैं जो बीते कुछ सालों में लॉन्च किए गए।
विज्ञापन

2 of 8
सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी
आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे सूरज पंचोली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में फिल्म 'हीरो' से की थी। फिल्म में सूरज पंचोली के साथ सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी की मुख्य भूमिका में थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बाद ना तो सूरज ही चल पाए और ना ही अथिया।
विज्ञापन

3 of 8
सनी देओल, करण देओल - फोटो : सोशल मीडिया
करण देओल
2019 में सनी देओल के बेटे करण देओल ने फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म को क्रिटिक्स के साथ साथ दर्शकों ने भी नकार दिया। इसके बाद करण किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं।

4 of 8
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राण
जान्हवी कपूर
बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में जान्हवी के काम को लोगों ने पसंद किया। फिल्म के अलावा जान्हवी कई इवेंट्स और कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहती हैं। वो बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार किड्स में से हैं।
विज्ञापन

5 of 8
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू किया। सारा के अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा। इसके अलावा वो 'सिम्बा' और 'लव आज कल' में भी नजर आ चुकी हैं। सारा की आने वाली फिल्म 'कुली नंबर वन' और 'अतरंगी रे' है।
विज्ञापन

6 of 8
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या पांडे
चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू किया था। फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। अनन्या को अक्सर उनके एक्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता रहा है।
विज्ञापन

7 of 8
प्रनूतन बहल - फोटो : सोशल मीडिया
प्रनूतन बहल
मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन बहल ने डेब्यू तो कर लिया, लेकिन फिल्म कुछ खास नहीं चली। मोहनीश बहल की बेटी को सलमान खान ने अपने बैनर से लॉन्च किया। प्रनूतन की पहली फिल्म का नाम 'नोटबुक' है।
विज्ञापन

8 of 8
जहीर, आयुष, उत्कर्ष, मीजान, अलाया, अभिमन्यु - फोटो : सोशल मीडिया
इन नामों के अलावा अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा, भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी, जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी, सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा, सलमान खान के दोस्त के बेटे जहीर इकबाल, पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला सहित कई अन्य स्टार किड्स ने बॉलीवुड में दस्तक तो लेकिन एक दो फिल्मों के बाद फिर नजर नहीं आए।  इनमें से कुछ को जहां दर्शकों ने थोड़ा बहुत प्यार दिया तो वहीं कुछ को सीधे तौर पर नकार दिया। 

अधूरी रह गई सुशांत सिंह राजपूत की ये ख्वाहिश, 'छिछोरे' के निर्देशक से कही थी मन की बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें