फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोते राजवीर देओल के डेब्यू की खबर साझा कर ट्रोल हुए धर्मेंद्र, यूजर्स बोले- किसान आंदोलन पर चुप क्यों थे?

Wed, 31 Mar 2021 07:15 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अवनीश बड़जात्या की फिल्म से डेब्यू करने जा रहे राजवीर देओल
  • पोते राजवीर की डेब्यू की खबर साझा करने पर यूजर्स ने किया धर्मेंद्र को ट्रोल
  • किसान आंदोलन पर खामोश रहने के लिए ट्रोल कर रहे यूजर्स
विज्ञापन
धर्मेंद्र, राजवीर देओल - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों से स्टार किड्स के लॉन्च होने की खबरें सामने आ रही है। अभी कुछ समय पहले ही करण जौहर ने घोषणा की थी कि वो संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को लॉन्च कर रहे हैं। वहीं अब बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने भी सोशल मीडिया पर अपने पोते राजवीर के डेब्यू की घोषणा कर दी है। हालांकि धर्मेंद्र के लिए इस खबर की घोषणा करना मुसीबत बन गया और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन



बता दें कि सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल बहुत जल्द अवनीश बड़जात्या के निर्देशन में बन रही फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी धर्मेंद्र, सनी देओल, करण देओल और बॉबी ने सोशल मीडिया से दी। हालांकि इन सितारों को राजवीर की डेब्यू की खबरें साझा करना भारी पड़ गया क्योंकि काफी संख्या में किसान आंदोलन के समर्थक उन्हें ट्रोल करने लगे।

विज्ञापन

धर्मेंद्र - फोटो : twitter@aapkadharam
बता दें कि धर्मेंद ने अपने ट्विटर पर लिखा था, 'अवनीश बड़जात्या के निर्देशन में पहली फिल्म के साथ सिनेमा की दुनिया में पेश कर रहा हूं मेरा पोता राजवीर देओल। आप सभी लोगों से प्रार्थना है कि जैसे आप सभी ने मुझपर प्यार बरसाया है वैसे ही इन दोनों बच्चों को भी प्यार दें। भगवान की कृपा हमेशा बनी रहे'।




जहां बहुत से लोगों ने धर्मेंद्र के इस ट्वीट पर प्यार लुटाया तो वहीं कई लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा,'पंजाब और पंजाबी लोग उसी तरह इसे नजरअंदाज करेंगे जैसे आप लोगों ने किसान आंदोलन को नजरअंदाज कर दिया'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप किसान आंदोलन का समर्थन क्यों नहीं कर रहे? कुछ ऐसी ही नाराजगी लोगों ने सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल के पोस्ट पर भी जाहिर की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें