60 के दशक से फिल्मों में काम कर रहे धर्मेंद्र 90 के दशक तक आते आते एक सुपरस्टार बन चुके थे। उनका स्टारडम अपनी चरम सीमा पर था, लेकिन इस दौरान वो एक ऐसी गलती कर बैठे जिसके बारे में उन्हें भी नहीं चला और इसकी उन्हें बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। बात उन दिनों की है जब वो बी-ग्रेड फिल्मों के बादशाह कहे जाने वाले निर्देशक कांति शाह के साथ एक फिल्म में काम कर रहे थे।