फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरी महफिल में इस सुपरस्टार एक्टर ने उड़ाया था धर्मेंद्र का मजाक, गुस्से से तिलमिला उठे थे 'ही-मैन'

Sun, 08 Dec 2019 12:13 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
raaj kumar dharmendra
हिंदी सिनेमा में 'ही मैन' के तौर पर पहचाने जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र का आज 84वां जन्मदिन है। धर्मेंद्र ने 70-80 के दशक के बीच ऐसी फिल्मों में अभिनय किया जिनकी वजह से उनकी छवि लोगों में एक्शन हीरो वाली बन गई। कई फिल्मों में उन्होंने यादगार भूमिकाएं निभाईं। धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा में 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की पर कामयाबी मिली मीनाकुमारी के साथ आई फिल्म 'फूल और पत्थर से'।
विज्ञापन

2 of 5
dharmendra
बॉलीवुड में कैटफाइट के किस्से तो आपने खूब सुने होंगे लेकिन धर्मेंद्र उन एक्टर्स में से रहे जिनका कभी किसी से विवाद नहीं हुआ। लेकिन एक बार कुछ ऐसा हुआ था कि धर्मेंद्र गुस्से से तिलमिला उठे थे। ये किस्सा हुआ अपने जमाने के सुपरस्टार एक्टर रहे राज कुमार के साथ। राज कुमार की शख्सियत ऐसी थी कि वो लोगों के मिजाज को बहुत जल्द ही पहचान जाते थे।
विज्ञापन

3 of 5
dharmendra
अपने जमाने में कई बेहतरीन फिल्में दे चुके राज कुमार अक्सर जीतेंद्र और धर्मेंद्र के बीच फर्क समझ नहीं पाते थे। राज कुमार अक्सर जीतेंद्र को धर्मेंद्र और धर्मेंद्र को जीतेंद्र कहकर पुकारते थे। एक दिन कुछ ऐसा हुआ कि राज कुमार की इस आदत से धर्मेंद्र काफी गुस्से में आ गए।

4 of 5
dharmendra

धर्मेंद्र को गुस्से में देखते हुए भी राज कुमार ने कहा कि मेरे लिए चाहे राजेंद्र कुमार हो, जीतेंद्र हो धर्मेंद्र हो या फिर कोई बंदर हो क्या फर्क पड़ता है। जानी के लिए सब बराबर हैं। राज कुमार की इस बात से धर्मेंद्र काफी गुस्सा हुए थे।

यह भी पढ़ें- शर्मिला टैगोर के बिकिनी फोटोशूट से संसद में मचा था बवाल, इस डर से रातों-रात हटाने पड़े थे पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dharmendra
कहा जाता है उस वक्त बहुत मुश्किल से दोनों की बात हुई थी। दरअसल राजकुमार अक्सर साथी कलाकारों को गलत नाम से बुलाया करते थे और उनकी इस आदत से सभी परेशान रहते थे। वैसे तो दोनों ने एक साथ ज्यादा फिल्में नहीं की लेकिन 'काजल' और 'राजतिलक' जैसी फिल्मों में ये दोनों सितारे साथ नजर आए थे।

ये भी पढ़ें- जब जाने-अनजाने धर्मेंद्र ने किया था एडल्ट फिल्म में काम, डायरेक्टर को घर बुलाकर बेटे ने दी थी धमकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें