यादों की बारात
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यादों की बारात (आईएमडीबी रेटिंग: 7.4)
फिल्म 'यादों की बारात' बचपन में अलग हुए तीन भाइयों की कहानी के इर्द- गिर्द घूमती है। इस फिल्म का निर्देशन आमिर खान के चाचा नासिर हुसैन ने किया। आमिर खान ने इस फिल्म में बाल कलाकार रतन की भूमिका निभाई। धर्मेंद्र ने इस फिल्म में शंकर की भूमिका निभाई थी। यह पहली मसाला फिल्म थी, जिसमें एक्शन, नाट्य, रोमांस, संगीत, अपराध और थ्रिलर शैलियों का समावेश था। फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा जीनत अमान, विजय अरोड़ा और तारिक खान की मुख्य भूमिकाएं है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। सिनेमाघरों में यह फिल्म 2 नवंबर, 1973 को रिलीज हुई थी।